फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नेत्रहीन कर्मी व साथी को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक पुलिस गिरफ्त से बाहर

नेत्रहीन कर्मी व साथी को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक पुलिस गिरफ्त से बाहर

Wed, 12 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
नेत्रहीन कर्मी व साथी को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक पुलिस गिरफ्त से बाहर
नेत्रहीन कर्मी व साथी को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

यमुनानगर। अपहरण व मारपीट कर स्वामी विवेकानंद चेतना ट्रस्ट के नेत्रहीन कर्मी व उसके साथी को लूटने वाले दो आरोपियों को सीआईए-टू की टीम ने गिरफ्तार किया है। लूट का एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया।
सीआईए-टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि स्वामी विवेकानंद चेतना ट्रस्ट के नेत्रहीन कर्मी व उसके साथी को लूटने वाले दो आरोपी कांसापुर रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सुखदेव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अमरपुरी कॉलोनी निवासी शोकीन सलमानी व खेडी निवासी मनदीप के नाम से हुई।
विज्ञापन


श्रीभगवान ने बताया कि बिहार के छपरा जिले के गांव नवीगंज निवासी रणधीर कुमार जगाधरी गूगामाड़ी के नजदीक किराए पर रहता है। वह स्वामी विवेकानंद चेतना ट्रस्ट में नौकरी करता है। रविवार शाम को वह अपने साथी बिहार के मोतीहारी जिले के गांव राजेपुर निवासी नेत्रहीन आशुतोष राज के साथ मिलकर वर्कशाप रोड पर ट्रस्ट की पर्चियां काट रहे थे। तभी एक बुलेट व बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। तीनों युवकों ने रणधीर व आशुतोष राज को जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया। दोनों युवकों को अगवा कर आरोपी ससौली रोड पर करीब दो-तीन किलोमीटर खेडी रांगडान की तरफ सुनसान जगह पर ले गए। जहां बदमाशों ने उनसे मारपीट कर उनके बैग से ट्रस्ट की पर्चियों से एकत्रित हुए करीब पांच हजार रुपये, उसका मोबाइल व ट्रस्ट की पर्ची डायरी छीन ली। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामलेे में तीन अज्ञात युवकों पर एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए-टू इंचार्ज श्रीभगवान का कहना है कि दो आरोपी गिरफ्तार किए गए है। एक आरोपी फरार चल रहा है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों से रिमांड के दौरान लूटा गया मोबाइल, नगदी व अन्य सामान बरामद किया जाएगा। पूछताछ में अन्य खुलासे होने की संभावना है। जल्द ही फरार आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed