फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्रैक्टर से निकली ट्रॉली सड़क पर बीच आई, रोडवेज बस सहित चार वाहन भिड़े, पांच घायल

ट्रैक्टर से निकली ट्रॉली सड़क पर बीच आई, रोडवेज बस सहित चार वाहन भिड़े, पांच घायल

Sun, 09 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से निकली ट्रॉली सड़क पर बीच आई, रोडवेज बस सहित चार वाहन भिड़े, पांच घायल

विज्ञापन
हाइवे पर ट्रैक्टर से निकल ट्रॉली घूमी, रोडवेज सहित पांच वाहन भिड़े, पांच घायल
यमुनानगर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर जोडिया नाके के पास रोडवेज बस के आगे चल रहे ट्रैक्टर का गुल्ला खुलने से ट्राली अनियंत्रित होकर घूम गई। इससे रोडवेज बस उसमें टकरा गई तभी सामने से आ रही प्राइवेट बस भी उसे बचाते हुए सड़क किनारे खड़े खजूर के पेड़ से टकराई। बस के पीछे चल रहे ऑल्टो कार चालक भी इनमें भिड़ गया। हादसे में दोनों बसों के चालक व रोडवेज बस में सवार दो सवारियां व बस कडंक्टर चोटिल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया।
हरियाणा रोडवेज की यमनानगर डिपो की बस शुक्रवार दोपहर यमुनानगर बस स्टैंड से गढ़ी बीरबल के लिए रवाना हुई। बस चालक जरनैल सिंह चला रहे थे जबकि परिचालक राजेश सवारियों की टिकट काट रहे थे। जब रोडवेज बस सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर जोडिया नाके के पास पहुंची तो आगे एक ट्रैक्टर ट्राली चल रही थी। जैसे ही बस उसे ओवर टेक करने लगी तो ट्रैक्टर का गुल्ला अचानक निकल गया और ट्राली ट्रैक्टर से अलग हो अनियंत्रित होकर घूम गई। सामने से आ रही प्राइवेट बस के चालक ने ट्राली से बचने की कोशिश की लेकिन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खजूर के पेड़ से टकरा गई। पीछे से आ रहे ऑटो व आल्टो ने भी बचने की कोशिश में एकदम से ब्रेक लगाए तो वह भी भिड़ गए। एकदम से कई वाहनों के हादसे होते ही रोड पर चीख पुकार मच गई। बसों में सवारियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। हादसे में रोडवेज बस का चालक जरनैल सिंह व परिचालक राजेश, प्राइवेट बस चालक सचिन व दो सवारियां घायल हो गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सवारियों को छुट्टी दे दी गई। जबकि दोनों चालकों व परिचालक को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

हादसे में प्राइवेट बस जब खजूर के पेड़ से टकराई जो बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे प्राइवेट बस चालक सचिन बस की बॉडी व सीट के बीच फंस गया। कुछ लोगों ने चालक को निकालने का प्रयास किया लेकिन उसकी टांगे बुरी तरह से बॉडी व सीट के बीच फंस गई थी। लोगों ने बड़ी मुश्किल से सचिन को बाहर निकाला। इसी तरह रोडवेज बस चालक व परिचालक भी हादसे में घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed