फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कार व दो बाइकों की भिडंत, व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

कार व दो बाइकों की भिडंत, व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

Sat, 24 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कार व दो बाइकों की भिडंत, व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
कार व दो बाइकों की भिड़ंत, व्यक्ति की मौत, दो गंभीर
यमुनानगर। साढौरा काला आंब रोड पर कार और दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने के बाद कार सड़क किनारे पलट गई। जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक पर एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गांव कोथंरो निवासी राजकुमार ने बताया कि वह पशु अस्पताल काला आंब में चपडासी की नौकरी करता है। गुरुवार को वो और उसका साथी चेरूवाला निवासी देवराज अपनी एक्टिवा पर सवार होकर निजी काम से साढौरा में आए थे। साढौरा से काम समाप्त करके देर शाम वापस अपने गांव के लिए जा रहे थे। उसका साथी देवराज एक्टिवा चला रहा था और वो उसके पीछे बैठा था। देर शाम करीब साढ़े छह बजे जब वे साढौरा काला आंब रोड पर पुराने टोल टैक्स के पास पहुंचे तो सामने से एक आई 20 कार चालक आया और उनकी एक्टिवा में दाहिनी साइड में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों एक्टिवा सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में उसे व देश राज को काफी चोटें आई। आरोपी वाहन चालक ने उनके पीछे चल रही दो बाइक में भी टक्कर मार दी। इससे वह वे भी बाइक सहित नीचे गिर गए और उन्हें भी चोटें आई। हादसे में देशराज बेहोश हो गया। हादसे में टक्कर माने वाली कार भी तेज रफ्तार होने के कारण साइड में पलट गई और आरोपी कार चालक मौका पाकर कार छोड़ कर भाग गया। हादसे के बाद लोगों ने उसे व देवराज को कालाअंब के स्नहे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से देवराज की हालत गंभीर देख कर नाहन रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई लाभ सिंह का कहना है आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed