फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   संशोधित देवर ने कमरे में घुसकर भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

संशोधित देवर ने कमरे में घुसकर भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 04 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
संशोधित देवर ने कमरे में घुसकर भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
संशोधित-
विज्ञापन


देवर ने कमरे में घुसकर भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
आरोपी युवक और पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के केस दर्ज
यमुनानगर। भाभी को अकेला देखकर देवर उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा तो उसने शोर मचा दिया। पीड़िता ने घटना के बारे में पति व ससुराल पक्ष के सदस्यों को बताया तो उल्टा उसे ही पीटकर घायल कर दिया। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक व पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया उसकी शादी डेढ़ साल पहले गांव लक्षीबांस निवासी अंकुश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके चाचा ससुर का लड़का विक्रांत उस पर गलत नजर रखने लगा था। 29 सितंबर को पति व ससुराल पक्ष के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे और वह अपने कमरे में काम कर रही थी। इसी दौरान विक्रांत आया और उसे अकेला देखकर उसके कमरे में घुस गया। आरोप है उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने के बाद वह वहां से भाग गया। बाद में जब पति अंकुश व ससुराल पक्ष के सदस्य घर आए तो पूरी बात बताई। आरोप है कि उन्होंने उसकी बात सुनने की बजाए पति अंकुश व ससुराल पक्ष ओमपाल, सुनीता, सरवन, ममता व अमन ने उल्टा उस पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए और उसे पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद उसने मायके वालों को इसकी सूचना दी और उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी विक्रांत के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने तथा मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई चंद्रपाल ने बताया कि पीड़ित महिला के
शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed