{"_id":"5b92cd69867a55019f2c7feb","slug":"153634748213-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल के रास्ते ट्रक निकालने का प्रयास, सोशल मीडिया पर मैसेज फैलते ही वन अधिकारियों ने खाई खुदवा दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल के रास्ते ट्रक निकालने का प्रयास, सोशल मीडिया पर मैसेज फैलते ही वन अधिकारियों ने खाई खुदवा दी
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलगढ़ विवाद
जंगल के रास्ते ट्रक निकालने का प्रयास, सोशल मीडिया पर मैसेज फैलते ही वन अधिकारियों ने खाई खुदवा दी
अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद।
बेलगढ़ में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रास्ता बंद होने से खनन सामग्री से भरी एक सौ से ज्यादा गाड़ियां फंसी खडी हैं। इन गाड़ियों को निकालने के लिए खनन से जुड़े लोगों ने वन विभाग की जगह से रास्ता बना लिया। वन विभाग की जमीन में से रास्ता निकालने के मैसेज तुरंत ही वाट्सअप पर फैलने लग गए। जिससे देखकर वन विभाग के अधिकारी हरकत में आएं। पूरे दिन बेलगढ़ में वन विभाग की जमीन में से कांग्रेसी नेता ने बनाया रास्ता का मैसेज गूंजता रहा। वन विभाग ने भी वन क्षेत्र से बनाए गए रास्ते पर खाई खुदवा दी और रास्ता बंद कर दिया। अब दोबारा फिर बेलगढ़ में रास्ता बंद होने से सैंकडों वाहन फंस गए हैं और बेलगढ में दर्जनों स्क्रीन प्लांट भी बंद हो गए हैं।
बॉक्स
भाजपा और कांग्रेस नेताओं में तनातनी जारी
बेलगढ में भाजपा नेताओं और कांग्रेस नेता के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था। जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने बेलगढ में रास्ते पर अपना हक जताते हुए बीच रास्ते में खाई खोदकर बंद कर दिया। रास्ता बंद होने का विरोध करने आए श्याम सुंदर बत्रा के बेटे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस बारे में कांग्रेसी नेता ने जिला पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही करने बारे एक पत्र दिया था। वहीं भाजपा समर्थकों की तरफ से भी एसपी को ज्ञापन दिया गया है।
बॉक्स
दर्जनों स्क्रीन प्लांट बंद
बेलगढ़ में रास्ता बंद होने से वहां स्थित दर्जनों स्क्रीन प्लांट बंद हो गए हैं। स्क्रीन प्लाटों पर खनन सामग्री लेने गए सैंकडों वाहन भी जाम में फंसे हुए हैं। वाहन चालक बिना मतलब के नेताओं की लडाई में फंस गए हैं और दिन रात भूखे प्यासे बेलगढ में गाडियों के अंदर ही सोकर दिन रात काट रहे हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
करनाल निवासी ने भी दी पुलिस को शिकायत
वहीं, दूसरे पक्ष से करनाल निवासी ईश्वर सिंह लाठर ने भी पुलिस को शिकायत दी है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि कांग्रेसी नेता व पूर्व जिला परिषद चेयरमैन श्याम सुंदर बतरा व मुकेश बतरा मुझे व मेरे परिवार को नाजायज रूप से तंग कर रहे है। गांव बेलगझ़ में अपनी जमीन बेचने का नाजायज दबाव भी बना रहे है। मुझे अपनी व अपने परिवार वालों की सुरक्षा की चिंता हो रही है और बेहद दहशत में रहना पड़ रहा है। क्योंकि उनकी राजनैतिक पहुंच उपर तक है। वे लगातार धमकियां दे रहे हैं, इसलिए इन दोनों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की जाए।
वर्जन
-सूचना मिली थी कि वन विभाग की जमीन में से खनन करने वालों ने रास्ता बना लिया है। इस पर कार्रवाई करते हुए उन्होने मौके पर कर्मचारियों को भेजकर रास्ते में खाई खोदकर बंद कर दिया है।-रामपाल, वन राजिक अधिकारी, जगाधरी
-तीन दिन बेलगढ़ में नही गए और ना ही मेरा बेटा वहां गया। तीन दिन से मेरा क्रशर भी बंद हैं। स्पीकर के समर्थन मेरी छवि को खराब करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। यह सारी कार्रवाई स्पीकर के इशारे पर हो रही है। पुलिस भी चुप है और कोई एक्शन नहीं ले रही है।-श्याम सुंदर बत्रा, पूर्व जिप चेयरमैन
फोटो नंबर- 49, 50