{"_id":"5b917f2a867a557f67733713","slug":"1536261916525-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में डंडा मारकर तीन बदमाशों ने हार्डवेयर दुकानदार को लूटा, 25 हजार ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर में डंडा मारकर तीन बदमाशों ने हार्डवेयर दुकानदार को लूटा, 25 हजार ले गए बदमाश
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिर में डंडा मारकर तीन बदमाशों ने हार्डवेयर दुकानदार को लूटा, 25 हजार ले गए बदमाश
- बिलासपुर छछरौली रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक गुरुवार रात हुई वारदात
- तीन बाइक सवार युवकों ने पहले बाइक के आगे बाइक अड़ा कर रोका, फिर मारपीट कर सिर में डंडा मार लूटी नकदी, चार टांके लगे
- पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर किया लूट का केस दर्ज, जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पेंट हार्डवेयर दुकानदार मारपीट व सिर में डंडा मारकर तीन बदमाश उससे 25 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। बदमाशों ने पहले दुकानदार की बाइक के आगे बाइक अड़ाकर रोक लिया। इसके बाद उससे मारपीट कर नकदी लूटी। वारदात छछरौली रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर व दरियापुर के बीच गुरुवार रात को हुई। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुकान बंद करके घर लौट रहा था दुकानदार :
छछरौली के जल्लाना मोहल्ला निवासी गिरीश गोयल ने बताया कि उसकी गोयल पेंट हार्डवेयर स्टोर के नाम से बिलासपुर में दुकान है। रोज की तरह गुरुवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके बाइक पर घर लौट रहा था। करीब सवा आठ बजे जब वह पंचमुखी हनुमान मंदिर बिलासपुर व गांव दरियापुर के बीच में पहुंचा तो उसी समय पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन व्यक्ति आए। आरोपियों ने बाइक को उसकी बाइक के आगे लाकर रोक दिया। इसके बाद उसे रुकवाकर उसके साथ मारपीट की। इनमें से एक व्यक्ति के हाथ में डंडा था। आरोपी ने डंडे से उसके सिर पर वार किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से करीब 20-25 हजार रुपये लूट लिए। उसी समय पंचमुखी मंदिर की तरफ से एक कार आ गई। जिसकी लाईटे देख कर आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने फोन पर अपने परिजनों को सूचित यिा। जिन्होंने उसे छछरौली अस्पताल में उपचार दिलाया। जहां उसके मत्थे पर चार टांके लगाए गए। पुलिस ने मामले के अज्ञात पर लूट का केस दर्ज किया है।
बॉक्स
दो दिन में दो लूट, दो स्नेचिंग :
1. मंगलवार अलसुबह चार बजे मोहाली की सॉफ्टवेयर कंपनी के इंजीनियर बैंक कॉलोनी निवासी कुलदीप से बाइक सवार तीन युवकों ने हथियार दिखाकर मोबाइल, गले से सोने की चेन व 1500 रूपये लूटे थे।
विज्ञापन
2. मंगलवार सुबह दस बजे माडल टाउन निवासी पामिला सरकार से नेहरू पार्क के पास मोबाइल छीना था।
3. मंगलवार रात करीब आठ बजे रादौर रोड पर गोपाल मंदिर के नजदीक खेडा मोहल्ला निवासी अशोक से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल झपटा था।
वर्जन
एएसआई चंद्रपाल का कहना है कि तीन अज्ञात लोगों पर लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो : 09 व 10