फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शटर तोड़ ईजी डे शॉपिंग मॉल से 43 सौ रुपये के सिक्के व डीवीआर चुराया, कैमरे में कैद हुए दो चोर

शटर तोड़ ईजी डे शॉपिंग मॉल से 43 सौ रुपये के सिक्के व डीवीआर चुराया, कैमरे में कैद हुए दो चोर

Tue, 07 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
शटर तोड़ ईजी डे शॉपिंग मॉल से 43 सौ रुपये के सिक्के व डीवीआर चुराया, कैमरे में कैद हुए दो चोर
शटर तोड़ ईजी डे शॉपिंग मॉल से 43 सौ रुपये के सिक्के व डीवीआर चुराया, कैमरे में कैद हुए दो चोर
विज्ञापन

जगाधरी सिविल लाइन्स स्थित मॉल में हुई घटना, पुलिस ने अज्ञात पर किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी सिविल लाइन्स स्थित ईजी डे शॉपिंग मॉल का शटर तोड़ चोर 43 सौ रुपये के सिक्के व डीवीआर चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात मॉल में लगे एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। इसमें दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए चोरी करते नजर दिखाई दे रहे। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। चोरी की वारदात रविवार-सोमवार रात डेढ़ बजे की है।
सिविल लाइन स्थित ईजी डे का शटर टूटा देख लोगों ने इसकी सूचना मॉल संचालक को दी। सूचना मिलने पर मॉल संचालक व अन्य कर्मी ईजी डे पर पहुंचे। शटर टूटा हुआ पड़ा था। अंदर जाकर जांच की काउंटर में रखे करीब 43 हजार रुपये के सिक्के गायब थे। चोर लॉकर तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें 25 से 30 साल के दो युवक मुंह ढककर शटर तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। चोर जाते समय डीवीडी भी चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेज सिंह ने बताया कि मौका करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार चोरों की शिनाख्त और तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो : 39
इनसर्ट
परिवार गया था सत्संग में, चोरों ने घर से उड़ाए दस हजार
यमुनानगर। जगाधरी की सरस्वती कॉलोनी के कुलदीप सिंह ने बताया कि वह मेटल फैक्ट्री में कार्य करता है और सरस्वती कॉलोनी में किराए के मकान में अपने पिता के साथ रहता है। रविवार की सुबह वह दोनों सत्संग में चले गए। जब शाम को वापस लौटे, तो अंदर के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने बताया कि घर के बाहर का गेट बिना ताले के बंद था। जबकि अंदर कमरे का ताला लगा हुआ था। शाम के समय जब अंदर गए, तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सभी सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का भी लॉक टूटा हुआ था। अलमारी में रखे दस हजार रुपये भी चोर ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed