फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   युवक को युक्रेन से भेजा स्वीडन, पुलिस ने गिरफ्तार कर भारत भेजा

युवक को युक्रेन से भेजा स्वीडन, पुलिस ने गिरफ्तार कर भारत भेजा

Sun, 22 Jul 2018 06:02 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
युवक को युक्रेन से भेजा स्वीडन, पुलिस ने गिरफ्तार कर भारत भेजा
युवक को यूक्रेन से भेजा स्वीडन, पुलिस ने गिरफ्तार कर भारत भेजा
विज्ञापन

आरोपी एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर लिए थे 9.26 लाख, धोखा होने पर पैसे मांगे तो दी धमकी
पुलिस ने आरोपी एजेंट पर किया धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर। गांव रापड़ी निवासी रमेश कुमार के बेटे बंटी को विदेश भेजने के नाम पर लाडवा के बडौंदा गांव निवासी रामेश्वर ने नौ लाख 26 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपी एजेंट ने युवक पहले यूक्रेन भेजा। इसके बाद उसी वीजा पर यूक्रेन से उसे स्वीडन भेज दिया। जहां युवक को स्वीडन पुलिस ने गिरफ्तार कर वापस भारत भेज दिया। प्रभावित युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रापड़ी निवासी रमेश कुमार ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा बंटी बेरोजगार था। अच्छे रोजगार के लिए वह अपने बेटे को विदेश भेजकर अच्छी कमाई करना चाहता था। इस दौरान गांव बहादुरपुर निवासी विजय कुमार ने उनकी जानकारी कुरुक्षेत्र के थाना लाडवा के गांव बड़ौंदा निवासी रामेश्वर के साथ करवाई। रामेश्वर ने उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर उससे 9 लाख 26 हजार रुपये ले लिए। 15 अगस्त 2017 को रामेश्वर ने उसके बेटे बंटी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ यूक्रेन भेज दिया। कुछ दिन उसका बेटा यूक्रेन में रहा। जिसके बाद उसके बेटे को एजेंट ने 25 दिसंबर 2017 को यूक्रेन से स्वीडन भेज दिया। स्वीडन में पुलिस ने उसके बेटे बंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बंटी को वापस भारत भेज दिया। उनका आरोप है कि एजेंट रामेश्वर ने उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर उससे लाखों रुपये की राशि हेराफेरी से ऐंठ ली है। वहीं उसके बेटे बंटी का पासपोर्ट व अन्य कागजात भी उन्हें वापस नहीं दिए। उन्होंने रामेश्वर से अपनी लाखों रुपये की राशि वापस मांगी लेकिन रामेश्वर ने देने साफ मना कर दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

थाना जठलाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी रामेश्वर दास के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में नामजद को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed