फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नए बाइपास पर ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो पीजीआई रेफर

नए बाइपास पर ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो पीजीआई रेफर

Mon, 09 Jul 2018 06:13 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
नए बाइपास पर ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो पीजीआई रेफर
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

त्रिकोणी चौक से कैल तक बने नए बाईपास पर तेलीपुरा के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दादूपुर नलवी नहर के साथ त्रिकोणी चौक से कैल तक बने नए बाईपास पर तेलीपुरा के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मुखर्जी पार्क जगाधरी निवासी हेमलता ने पुलिस बयान में बताया कि उसके पति नरेश कुमार (42) व उसके साथ दो अन्य व्यक्ति बाइक पर त्रिकोनी चौक से कैल बाईपास रोड पर गुलाब नगर की तरफ जा रहे थे। उनके पीछे वह और उनका लड़का दीपक भी बाइक पर पीछे-पीछे जा रहे थे। बाईपास पर जब वे तेलीपुरा मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से एक चालक ने ट्रक से उसके पति की बाइक को टक्कर मार दी। नरेश कुमार के सिर व अन्य स्थानों पर चोटें लगी और बाइक पर सवार दो अन्य लोगों की भी टांगों और अन्य स्थानों पर चोटें लगीं। इलाज के दौरान ही उसके पति की मौत हो गई। घायलों को चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed