{"_id":"5b43577b4f1c1b55238b54c7","slug":"153113996220-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट उतारते हुए गर्मी लगने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमेंट उतारते हुए गर्मी लगने से मजदूर की मौत
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अत्यधिक गर्मी से मजदूर की मौत
यमुनानगर। गाड़ी से सीमेंट उतारते हुए गर्मी लगने से मजदूर को उलटियां लग गईं। अन्य मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिलासपुर निवासी विजय कुमार (48) सीमेंट उतारने का काम करता था। रविवार को सीमेंट की गाड़ी उतारने के लिए वह अन्य मजदूरों के साथ छोटी पाबनी गांव में गया। यहां उन्होंने एक दुकान में सीमेंट उतारना था। दोपहर के समय गर्मी बहुत अधिक थी। तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था। गाड़ी से सीमेंट उतारते हुए अचानक विजय कुमार को उलटियां लगनी शुरू हो गई। अन्य मजदूरों ने उसे संभाला और पानी पिलाकर घाट पर लेटा दिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। मजदूर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना था कि प्राथमिक जांच में उसकी मौत गर्मी लगने के कारण हुई है।