फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   चंडीगढ़ पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले छह आरोपी छह दिन के रिमांड पर

चंडीगढ़ पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले छह आरोपी छह दिन के रिमांड पर

Mon, 02 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले छह आरोपी छह दिन के रिमांड पर
चंडीगढ़ पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले छह आरोपी छह दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

29 जून की रात को पांसरा के नजदीक चेन पुलिंग कर छह बदमाशों ने की थी ट्रेन में लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पांसरा फाटक के पास चेन पुलिंग कर चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट करने के सभी छह आरोपियों को रेलवे पुलिस ने सोमवार को अंबाला कोर्ट में पेश किया गया। वहां से छह दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपियों से लूटा गया पूरा सामान, वारदात में प्रयुक्त हथियार व अन्य वारदात के बारे में पूछताछ की जाएगी।
जीआरपी ने आरोपी शंभू कॉलोनी निवासी गौरव, दीपक और तीर्थ नगर की टपरियां निवासी भीम, विक्की, अमनदीप और रिंकू को सोमवार को अंबाला कोर्ट में पेश किया। जीआरपी एसएचओ सुरेशपाल ने बताया कि आरोपियों ने लूटा गया सामान बरामद किया जा रहा है। मामले में पहले चोरी का केस दर्ज किया गया था। बाद में जिन यात्रियों की शिकायत आई थी, उसमें डकैती के साक्ष्य मिले हैं। इससे मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा-395, 397 जोड़ी है। पहले पुलिस ने जीरकपुर निवासी प्रवीन बाला के पति की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया था। प्रवीन बाला के लूटे गए दोनों मोबाइल पुलिस ने आरोपियों से बरामद कर लिए हैं। रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटा गया अन्य सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 29 जून की तड़के करीब चार बजे चंडीगढ़ पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन की यमुनानगर-जगाधरी से कलानौर के बीच चेन पुलिंग करके यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी थी। बीस मिनट तक बदमाशों ने ट्रेन को खंगाला और यात्रियों के मोबाइल, सोने की चेन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। जिसने भी विरोध किया उसके साथ मारपीट भी की गई। ये वारदात उस समय हुई, जब जीआरपी की नाइट डोमिनेशन थी और तमाम जीआरपी के अधिकारी और कर्मचारी रेलवे स्टेशन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए गश्त पर थे। रविवार को पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट करने के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed