{"_id":"5b328e1c4f1c1bda6e8ba16c","slug":"1530039837217-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर के आगे बोलरो अड़ाकर रोक चार युवकों ने चालक व क्लीनर को पीट 17 हजार छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर के आगे बोलरो अड़ाकर रोक चार युवकों ने चालक व क्लीनर को पीट 17 हजार छीने
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर के आगे बोलेरो अड़ाकर रोक चार युवकों ने चालक व क्लीनर को पीट 17 हजार छीने
चार आरोपी युवकों पर पुलिस ने किया केस दर्ज, जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी-खारवन रोड पर गांव खारवन के पास सोमवार रात बोलेरो सवार चार युवकों ने एक डंपर चालक व उसके साथी से मारपीट कर 17200 रुपये छीन लिए। मारपीट में दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव मलिकपुर निवासी शहजाद ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक साल से गुलाबगढ़ निवासी अजय कुमार के ट्रक पर ड्राइवर लगा हुआ है। उसके साथ जिला अंबाला के गांव थंबड़ निवासी इसरार क्लीनर का काम करता है। सोमवार रात को वे दोनों जगाधरी की तरफ से करीब एक बजे ट्रक लेकर खारवन रोड से दादूपुर जोन में जा रहे थे। जब वे गांव खारवन के नजदीक पहुंचे तो सड़क पर एक सफेद रंग की बोलेरो खड़ी थी। जिसमें से चार लड़के बाहर आए और अचानक डंपर के आगे खड़े हो गए आरोपियों के हाथों में डंडे व लोहे के पंच थे। आरोपियों ने उन्हें डंपर से नीचे उतार लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने उसकी कमीज की जेब से 16400 रुपये व पैंट की जेब में पर्स से 800 रुपये, एटीएम कार्ड, लाइसेंस छीन लिया। सामने से आ रही अन्य गाड़ियों को देखते हुए आरोपी वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना उन्होंने थाने में दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में 379बी के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सदर जगाधरी एडिशनल एसएचओ जगबीर का कहना है कि शिकायत के आधार पर भगवानपुर निवासी विशाल, गिफ्टी व खारवन निवासी नवदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।