फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अवैध खनन करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

अवैध खनन करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 25 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज
अवैध खनन करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

-गांव डोइवाला क्षेत्र में अवैध रुप से आरोपी कर रहे थे अवैध खनन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। खनन जोन क्षेत्र में गांव डोइवाला के नजदीक अवैध रूप से खनन करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। माइनिंग अधिकारी ओमदत्त शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब उन्हें सूचना मिली कि गांव डोइवाला के नजदीक कुछ लोग अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा तो वहां पर उसे दो लोग खनन करते हुए मिले। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, मगर वह मौके से भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उनकी पहचान गांव देवधर निवासी विनोद व अरूण के रूप में हुई। उन्होंने तुरंत आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। खिजराबाद पुलिस ने शिकायत पर आरोपी विनोद व अरुण के खिलाफ अवैध माइनिंग करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। मामले में आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed