फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कार सवार पांच युवकों ने युवक का अगवा कर की मारपीट, बाद में सड़क किनारे फेंक हुए फरार

कार सवार पांच युवकों ने युवक का अगवा कर की मारपीट, बाद में सड़क किनारे फेंक हुए फरार

Thu, 21 Jun 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कार सवार पांच युवकों ने युवक का अगवा कर की मारपीट, बाद में सड़क किनारे फेंक हुए फरार
युवक को अगवा कर की मारपीट, बाद में सड़क किनारे फेंक हुए फरार
विज्ञापन

कार सवार पांच युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
पांच युवकों पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। विश्वकर्मा चौक के पास कार सवार कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश में बाइक सवार एक युवक से मारपीट कर उसे अगवा कर लिया। इसके बाद भी आरोपियों ने उससे मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी अगवा किए गए युवक को जगाधरी में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। मारपीट में युवक की टांग व बाजू में फ्रैक्चर आया है। लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच आरोपी युवकों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शर्मा कालोनी निवासी राजन ने बताया कि उसकी सोनू व अमन के साथ रंजिश चली आ रही है। 19 जून की शाम को वह बाइक पर किसी काम से विश्वकर्मा चौक की तरफ जा रहा था। जब वह चौक के नजदीक पहुंचा तो कार में सवार होकर सोनू व अमन अपने अन्य साथियों सैंटी सैनी, दीपक मलिक, सुभम मलिक व कुछ अन्य के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने आते ही उसकी बाइक के आगे कार खड़ी करके उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे कार में अगवा करके अपने साथ ले गए और उसके साथ मारपीट करते रहे। आरोपी उसे अगवा कर काफी देर तक कार में शहर की सड़कों पर घुमाते रहे। इसके बाद आरोपी उसे जगाधरी में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार राजन की बाजू व टांग में फैक्चर है। मामला पुरानी रंजिश का है। पांच आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed