फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   गले में बंधी हुई थी रस्सी, पश्चिमी नहर किनारे मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

गले में बंधी हुई थी रस्सी, पश्चिमी नहर किनारे मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

Wed, 20 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
गले में बंधी हुई थी रस्सी, पश्चिमी नहर किनारे मिला तीन दिन से लापता युवक का शव
पश्चिमी नहर किनारे मिला तीन दिन से लापता युवक का शव, गले में बंधी हुई थी रस्सी,
विज्ञापन

पेड़ से बंधा हुआ था युवक के गले की रस्सी का टूटा हुआ हिस्सा, पेड़ से लटककर सुसाइड करने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चनेटी से तीन दिन पहले लापता हुए 24 वर्षीय रवि प्रकाश का शव पश्चिमी यमुना नहर किनारे दड़वा घाट के पास पेड़ के नीचे पड़ा मिला। मृतक के गले में रस्सी बंधी हुई थी, रस्सा का टूटा हुआ हिस्सा पेड़ में भी बंधा हुआ था। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि युवक की मौत पेड़ से फंदा लगाकर लटकने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। उधर, रादौर की घेसपुर कालोनी में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी।
चनेटी निवासी ताराचंद ने बताया कि उसका बेटा रवि प्रकाश (24) मेहनत मजदूरी करता था। घर से कई-कई दिन तक लापता रहता था। रविवार को वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि बेटे रवि प्रकाश ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसका शव पश्चिमी यमुना नहर पटरी पर दड़वा के नजदीक मिला है। सूचना पर वे मौके पर गए। उन्होंने देखा कि नहर किनारे लगे पेड़ के नीचे बेटे का शव पड़ा हुआ है। मृतक के गले में रस्सी बंधी हुई थी। रस्सी का आधा हिस्सा पेड़ से बंधा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि रवि ने पेड़ से लटककर फंदा लगाया। बाद में रस्सी टूटने से शव पेड़ से नीचे गिर गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना सदर जगाधरी प्रभारी नवीन का कहना है कि युवक की मौत पेड़ से फंदा लगाकर हुई है। प्राथमिक जांच में यह सुसाइड लग रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। परिजनों का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 11

चोबारे में फंदे से लटका मिला युवक : रादौर। घेसपुर कॉलोनी मेें किराए पर रह रहे यूपी के सहारनपुर निवासी मुकेश ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही रादौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर भेज दिया। यूपी के सहारनपुर निवासी मुकेश घेसपुर कॉलोनी में एक किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार रात को काम से लौटने के बाद वह छत पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुुबह जब उसकी पत्नी ने कमरे का दरवाजा खोला तो मुकेश का शव छत से लगे गाटर में फंदे से लटका हुआ था। पति को फंदे पर लटका देख पत्नी ने शोर मचा दिया। जिसके बाद पड़ोस के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed