{"_id":"5b26aac44f1c1b624d8b6abb","slug":"15292607427-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक, महिला व किशोरी लापता, युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक, महिला व किशोरी लापता, युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में युवक, महिला व किशोरी लापता
युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से युवक, किशोरी व महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के परिजनों ने एक युवक पर उसे शादी के लिए अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ किशोरी को अगवा करने व अन्य दो मामलों में गुमशुदगी का पर्चा दर्ज किया है।
फर्कपुर की शिव दयालपुरी कॉलोनी निवासी अभिलाष उर्फ सोनू ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई विक्रांत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ग्लोब प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता था। 15 जून को वह काम पर गया था लेकिन इसके बाद घर पर नहीं लौटा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, सरस्वती नगर निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी मां दया रानी (50) घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसकी काफी तलाश की परंतु उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दया रानी के लापता होने का केस दर्ज कर लिया।
वहीं, तीर्थ नगर की एक बस्ती निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी (13) घर पर अकेली थी। वे कुछ काम से बाहर गए थे। जब वे वापस लौटे तो देखा कि उसकी बेटी घर पर नहीं है। जांच के दौरान पता चला कि बस्ती का ही सूरज उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ अगवा करके ले गया। इसकी शिकायत थाने में दी। पुलिस ने सूरज के खिलाफ उसे अगवा करने का केस दर्ज कर लिया।