फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, श्रमिक की मौत, दूसरा घायल

सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, श्रमिक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 10 Jun 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, श्रमिक की मौत, दूसरा घायल
सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, श्रमिक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

चुहड़पुर स्टोर क्रशर पर काम समाप्त कर घर लौट रहे थे दोनों श्रमिक
भुड़कला गांव के नजदीक सड़क पर अंधेरे में खड़े ट्रक से टकराने पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चुहड़पुर स्थित स्टोन क्रशर से छुट्टी कर घर लौट रहे दो श्रमिकों की बाइक भुड़कलां कॉलोनी के नजदीक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया, जबकि घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

भुड़कलां निवासी राजिंद्र कुमार (35) व गांव कोहलीवाला निवासी सोमपाल चुहड़पुर स्टोन क्रशर पर काम करते थे। शनिवार रात को दोनों श्रमिक स्टोन क्रशर से छुट्टी कर बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। बाइक राजिंद्र चला रहा था और सोमपाल पीछे बैठा था। जैैसे ही वह खिजराबाद के नजदीक भुड़कलां कालोनी गेट के सामने पहुंचे, तो वहां अंधेरे में सड़क पर खड़े ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को शहर के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने राजिंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सोमपाल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed