फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फैक्ट्री की छत पर चार फुट ऊपर लगे एंगल से लटका मिला श्रमिक का शव, पत्नी बोली, लापता होने से पहले कहा था कोई मार सकता है

फैक्ट्री की छत पर चार फुट ऊपर लगे एंगल से लटका मिला श्रमिक का शव, पत्नी बोली, लापता होने से पहले कहा था कोई मार सकता है

Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री की छत पर चार फुट ऊपर लगे एंगल से लटका मिला श्रमिक का शव, पत्नी बोली, लापता होने से पहले कहा था कोई मार सकता है
फैक्टरी की छत पर चार फुट ऊपर लगे एंगल से लटका मिला श्रमिक का शव
विज्ञापन

- पत्नी बोली, लापता होने से पहले कहा था कोई मार सकता है, बुधवार को फैक्टरी से लौटने के बाद लापता हो गया था श्रमिक
- किराए के कमरे को लेकर एक युवक ने बेटे के साथ किया था झगड़ा, दूसरे कमरे की तलाश में थे
- करेहड़ा खर्द खजूरी रोड स्थित फैक्ट्री में शनिवार सुबह बरसात के पानी की निकासी करने गए मजदूरों ने देखा

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र में करेहड़ा खुर्द के नजदीक खजूरी रोड स्थित साक्षी प्लाइवुड फैक्टरी की टीन की छत पर श्रमिक का गला सड़ा शव मिला। मृतक के गले में करीब चार फुट ऊपर दीवार में लगे लोहे के एंगल से कपड़े का फंदा लगा हुआ था। शव नीले रंग में तबदील हो चुका था। मृतक की शिनाख्त पश्चिम बंगाल के अलीपुर निवासी धनेशराज के रूप में हुई। धनेशराज साक्षी प्लाइवुड के नजदीक स्थित जिशंदल प्लाइवुड में काम करता था और बुधवार से लापता था। मृतक की पत्नी सपना का कहना है कि लापता होने से एक दिन पहले दो नकाबपोश उनके घर पर आए थे। जिन्होंने उन्हें किराये के कमरे को लेकर धमकाया था। लापता होने से पहले उसका पति घबराया हुआ था। पुलिस ने फिलहाल मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
बारिश के बाद छत पर पानी की निकासी करने गए मजदूरों ने व्यक्ति को लटका देखा : शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद साक्षी प्लाइवुड फैक्टरी की छत पर पानी अटक गया। जिसकी निकासी के लिए एक मजदूर को छत पर भेजा गया। जब मजदूर छत पर गया तो उसने देखा कि फैक्टरी की टीन की छत पर शव पड़ा हुआ है। शव के गले में कपड़े का फंदा लगा हुआ था। जो छत से करीब चार फुट ऊपर दीवार पर लगे लोहे के एंगल से बंधा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, मृतक के कपड़े देखकर शव श्रमिक धनेशराज के होने का शक हुआ। जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटे गौरव ने शव की शिनाख्त की। सूचना पर सदर थाना पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।
विज्ञापन

रविवार को किराये के कमरे को लेकर हुआ था बेटे का झगड़ा : मृतक की पत्नी सपना ने बताया कि बीते रविवार को उसके बेटे गौरव का एक युवक के साथ झगड़ा हो गया था। किराए के मकान को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद युवक ने उसके बेटे को थप्पड़ मारा। इसके बाद उसके बेटे ने भी उसे थप्पड़ जड़ दिया। मकान मालिक ने बीच बचाव कर उन्हें शांत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में आए थे दो नकाबपोश, गए थे धमकाकर : सपना ने बताया कि मंगलवार, बुधवार रात को लाइट नहीं थी। उसका लड़का अंदर सो रहा था। वे दोनों पति पत्नी कमरे के बाहर लेटे हुए थे। रात के समय मुंह पर कपड़ा बांध कर दो लड़के आए। जो कमरे में झांक कर देख रहे थे। उसके पति ने जब उन्हें टोका तो उन्होंने उसके पति को धमकाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने किराए पर लिया हुआ कमरा खाली करने की बात कही। इसके बाद वे उन्हें धमकाते हुए चले गए। फैक्टरी से लौटने के बाद डरे हुए थे पति : सपना ने बताया कि बुधवार को वे दोनों फैक्टरी में गए। उसकी छुट्टी छह बजे हो जाती है। जबकि उसके पति की छुट्टी सात बजे हुई। वह उनसे पहले घर आ गई थी। छुट्टी के बाद जब उसके पति घर लौटे तो वे काफी घबराए हुए थे। उनके पूछने पर उन्होंने नहीं बताया था। इसके बाद वे घर से अचानक लापता हो गए। उन्होंने उनके फोन पर संपर्क किया तो नंबर बंद आया। सपना का कहना है कि उन्हें शक है कि किसी ने उन्हें मारकर फंदे पर लटकाया है। उनकी मांग है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच करे।


फैक्टरी में फंदे से व्यक्ति का शव लटका होने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई। दीवार से लगे एंगल पर चार फुट नीचे शव फंदे से लटककर छत पर पड़ा था। संदिग्ध मौत होने पर फोरेंसिक टीम के डा. चंद्रशेखर व अन्य सदस्य को मौके पर बुलाया गया था। उनके अनुसार प्राथमिक जांच में सुसाइड लग रहा है। मामले में फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की गई है। परिजन यदि कोई शिकायत देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
फोटो नंबर 31, 32 व 33
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed