फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्कूल जा रही किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

स्कूल जा रही किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
स्कूल जा रही किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
स्कूल जा रही किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। खिजराबाद क्षेत्र में स्कूल जा रही 14 साल की लड़की के साथ एक युवक ने रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की को जातिसूचक शब्द भी कहे। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एक व्यक्ति ने खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय लड़की खिजराबाद के एक स्कूल में पढ़ती है। जब वह स्कूल जाती है तो खिजराबाद निवासी राजीव कुमार उसका रास्ता रोककर उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ करता है। आरोपी युवक पिछले दो-तीन माह से उसकी लड़की को परेशान कर रहा है और उसका मोबाइल नंबर मांगता है। जब उसकी लड़की आरोपी का विरोध करती है तो आरोपी युवक उसे जाति सूचक शब्द भी बोलता है। परेशान होकर लड़की ने घटना के बारे में घर पर बताया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट तथा एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed