{"_id":"5b046e104f1c1bdc408b7049","slug":"152701697114-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की पांच मामलों में सात साल की सजा काटकर आया आरोपी देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की पांच मामलों में सात साल की सजा काटकर आया आरोपी देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार
Updated Wed, 23 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की पांच मामलों में सात साल की सजा काटकर बाहर आया आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार
डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने खजूरी रोड से किया काबू, फिर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चोरी के पांच मामलों में सात साल की सजा काटकर जेल से बाहर आए युवक को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खजूरी रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में अवैध हथियार के साथ घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खजूरी रोड पर अवैध हथियार के साथ एक युवक घूम रहा है, जो किसी वारदात की फिराक में है। एएसआई राजेश राणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर जाकर आरोपी को पकड़ना चाहा तो वह पुलिस टीम को देख भागने लगा, लेकिन टीम ने उसका पीछा कर दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक कट्टा व एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव दुधला निवासी अजय उर्फ सन्नी के नाम से हुई। इंचार्ज आर्य ने बताया कि आरोपी पर कुुछ दिन पहले ही चोरी के पांच मामलों व एक गिरोहबंदी के मामले में सात साल की सजा काट कर जेल से बाहर आया था।
फोटो: 10