फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मंदिर में मत्था टेकने आई महिला का पर्स चोरी,

मंदिर में मत्था टेकने आई महिला का पर्स चोरी,

Mon, 21 May 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में मत्था टेकने आई महिला का पर्स चोरी,
मंदिर में मत्था टेकने आई महिला का पर्स चोरी
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
सरोजनी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में मत्था टेकने आई लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी हेमलता का पर्स चोरी हो गया। जैसे ही महिला मत्था टेकने लगी तो चंद सेकेंड में चोर पर्स उठाकर वहां से फुर्र हो गया। पर्स में मोबाइल व कुछ नगदी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी हेमलता ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह सरोजनी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में मत्था टेकने के लिए गई थी। जब वह मंदिर पहुंची तो वहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। वह मत्था टेकने के लिए लाइन में लग गई। हनुमान जी की प्रतिमा के पास आने पर उसने अपना पर्स उसके पास रख दिया और मत्था टेकने लगी। जैसे ही वह मत्था टेककर उठी तो वहां से उसका पर्स गायब था। उसने अन्य श्रद्धालुओं से पर्स के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने उन्हें पर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उसने इसकी शिकायत मंदिर कमेटी प्रधान और फर्कपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि पर्स में हजारों रुपये की नकदी और एक एंड्रायड मोबाइल फोन था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर का कहना है कि अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed