फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खुद को बैंक मैनेजर बताकर उपभोक्ता के खाते से ट्रांसफर कर लिए एक लाख रुपये

खुद को बैंक मैनेजर बताकर उपभोक्ता के खाते से ट्रांसफर कर लिए एक लाख रुपये

Mon, 21 May 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खुद को बैंक मैनेजर बताकर उपभोक्ता के खाते से ट्रांसफर कर लिए एक लाख रुपये
खुद को बैंक मैनेजर बताकर उपभोक्ता के खाते से ट्रांसफर कर लिए एक लाख रुपये
विज्ञापन

आधार कार्ड लिंक कराने की बात कहकर व्यक्ति ने मांगी अकाउंट संबंधित डिटेल, फिर ट्रांसफर की नकदी
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
खुद को बैंक मैनेजर बताकर खाते में आधार कार्ड लिंक करने के बहाने धोखे से अज्ञात व्यक्ति ने सादिकपुर निवासी कर्मवीर के अकाउंट संबंधित डिटेल ले ली। इसके बाद आरोपी व्यक्ति ने उसके खाते से एक लाख रुपये की नकदी किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करवा दी। जब पीड़ित व्यक्ति को इस बात का पता चला तो आरोपी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सादिकपुर निवासी कर्मवीर सिंह ने बताया कि 16 मई को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। आरोपी ने उसे बताया कि वह बैंक मैनेजर बोल रहा है। उसके आधार की आईडी उसके खाते से लिंक नहीं हुई है। यदि उसने अपना आधार कार्ड नंबर बैंक में नहीं दिया तो उसे अपने खाते से लेन-देन करने में परेशानी हो सकती है। जिस पर वह आरोपी की बातों में आ गया और उसने अपना आधार कार्ड नंबर दे दिया। आरोप है कि बाद में आरोपी ने उसके खाते से एक लाख रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। उसने तुरंत बैंक में जाकर अधिकारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनमें से किसी ने भी उसके पास न तो कोई कॉल की है और न ही उसका आधार कार्ड नंबर मांगा गया है। जिस पर पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एसआई राजिंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed