{"_id":"5aff205e4f1c1b5b798b4fcb","slug":"152666940113-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एडवोकेट के गले से सोने की चेन झपटकर भाग रहे नौकर को पति ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला एडवोकेट के गले से सोने की चेन झपटकर भाग रहे नौकर को पति ने पकड़ा
Updated Sat, 19 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
महिला एडवोकेट से चेन झपटकर भाग रहे नौकर को पति ने पकड़ा
घटना के समय रसोई में काम कर रही थी एडवोकेट, दंपति ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
मॉडल टाउन कॉलोनी में रसोई में काम कर रही एडवोकेट अभिलाषा कोहली के गले से उनका नौकर सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। जैसे ही आरोपी नौकर घर से बाहर निकला तो एडवोकेट के पति मानव कोहली ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान नौकर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। दंपति ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ छीना-झपटी के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
महिला एडवोकेट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने हिमाचल के त्रिलोकपुर निवासी मोहित को घर में नौकर रखा हुआ था। वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर पर रसोई में खाना बना रही थी। तभी आरोपी नौकर मोहित रसोई में आया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती, आरोपी नौकर ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और भागने लगे। उसने शोर मचाया और आरोपी का पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग कर घर से बाहर निकला। जैसे ही वह घर से बाहर निकला तो आगे से उसका पति मानव कोहली आ गया। उसने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके पास से सोने की चेन बरामद की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी नौकर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी और आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मामले में आरोपी नौकर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दंपति उसे उसका वेतन नहीं दे रहे थे। जांच अधिकारी एएसआई महबूब अली का कहना है कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।