फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अंबाला से डबल मर्डर करके भागे आरोपी यमुनानगर स्टेशन से गिरफ्तार

अंबाला से डबल मर्डर करके भागे आरोपी यमुनानगर स्टेशन से गिरफ्तार

Fri, 18 May 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अंबाला से डबल मर्डर करके भागे आरोपी यमुनानगर स्टेशन से गिरफ्तार
नोट : अंबाला से आई हत्याकांड की खबर के साथ जोड़कर लगा सकते है।
विज्ञापन

वाट्सएप पर आए दोहरे हत्याकांड के आरोपी के फोटो से प्लेटफार्म पर खड़े युवक का चेहरा मिला
नारायणगढ़ सास बहु की हत्या कर नेपाल भाग रहा था आरोपी नौकर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
रेलवे पुलिस ने नारायणगढ़ के गांव हसनपुरा में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद लूटपाट को अंजाम दे कर नेपाल भाग रहे आरोपी नौकर हरीश को पकड़ लिया। वाट्सएप पर आए नारायणगढ़ में दोहरे हत्याकांड के मैसेज व आरोपी के फोटो के आधार पर रेलवे पुलिस आरोपी नौकर तक पहुंची और उसे काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए भारी मात्रा में गहने और नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने का गुनाह कबूल किया है। रेलवे पुलिस ने उसे नारायणगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया है। अब नारायणगढ़ पुलिस आगामी कार्रवाई करेंगी।
बॉक्स
वाट्सएप पर हत्यारोपी की फोटो के आधार पर किया काबू
जीआरपी एसएचओ बृजपाल राणा ने बताया कि नारायणगढ़ में हुए दोहरे हत्याकांड व लूटपाट की वारदात के बाद आरोपी नौकर वहां से फरार हो गया। वारदात के बाद जब आरोपी नौकर घर नहीं मिला तो दोहरे हत्याकांड का शक घर के नौकर पर ही हुआ। जिसके चलते उसकी फोटो भी वाट्सएप पर आ गई। यही फोटो यमुनानगर रेलवे पुलिस थाने में पहुंची तो वही नारायणगढ पुलिस ने इस नौकर के हुलिया रेलवे पुलिस को भी बता दिया था। जब पुलिस जांच कर रही थी तो पुलिस की नजर प्लेटफार्म पर खड़े एक युवक पर पड़ी। जिसका हुलिया हत्याकांड को अंजाम देकर भागे नौकर से मिल रहा था। उन्होंने अपने थाने के सभी पुलिस कर्मचारियों को आदेश देकर इसे पकडने के लिए प्लान बनाया। जैसे ही पुलिस ने इसे दबोचना चाहा तभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। लेकिन रेलवे पुलिस के एएसआई संजीव व भीम सिंह ने इसका पीछा करते हुए इसे पकड़ लिया और जैसे ही पुलिस ने इसका बैग चेक किया तो उसमें 12 हजार रुपये की नकदी व सोने चांदी के जेवरात बरामद हुए। यहां तक कि घर से लूटे हुए कई पर्स भी इस बैग में थे। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने में ले गई। यहां पूछातछ के दौरान आरोपी ने सास बहु की हत्या करने व लूटपाट करने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। अब आरोपी नेपाल अपने घर भागने की फिराक में था। फिलहाल रेलवे पुलिस यमनुानगर ने आरोपी को हिरास्त मे ंलेने के बाद नारायणगढ पुलिस के हवाले कर दिया है ऐसे में स्वाल तो यह था कि अरोपी वारदात को अंजाम देकर यमुनानगर भी पहुंच गया था और ऐसे में नारायगढ पुलिस ने अभी हत्या का मामला भी दर्ज नही किया था कि आरोपी को रेलवे पुलिस यमुनानगर ने दबोच लिया फिल्हाल इस पूरे मामले पर नारायणगढ पुलिस जांच कर रही है
विज्ञापन

बॉक्स
हत्याकांड के बाद आरोपी ने गांव के बाहर कटवाए थे बाल बनवाई थी शेव :
एसएचओ ब्रिजपाल ने पकड़े गए हत्यारोपी हरीश ने घर मालकिन सास बहू की हत्या को अंजाम देने के बाद गांव के बाहर आकर अपने बाल भी कटवाए और शेव भी बनवाई। घर से बाहर आते समय उसने कपड़े भी बदल लिए थे। आरोपी ने बताया कि किसी को पहचान न आ जाए, इसलिए उसने बाल कटवाए व शेव बनवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पहले बहु का काटा, सास के आने पर उसे भी कस्सी का काट उतारा मौत के घाट :
एसएचओ बृजपाल ने बताया कि पुलिस की हिरासत में आया आरोपी हरीश नारायणगण के हसनपुर स्थित एक डेरे पर जमीनदार विनोद शर्मा के पास नौकरी करता था। पुलिस की हिरासत में आने पर आरोपी ने बताया कि उसने गुरुवार सुबह से ही यह प्लान बनाया था कि और उसी दौरान घर की बहु सुमन कमरे में आ गई। जिसे देखते ही उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया, खून से लथपथ होकर जब महिला घर के आगन में भागी तो हरीश ने उसके पीछे भागते हुए उस पर चाकू से हमला किया चाकू मुड़ जाने के कारण उसने कस्सी उठा ली और कस्सी से घर के बहु को बूरी तरह से काट डाला। इस बीच घर का मालकिन राजबाला (75) भी सामने आ गई और उस पर भी हरीश ने कस्सी से वार कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया और दोनों की हत्या करने के बाद दोनों शवों को बारी बारी से घसीट कर कमरे में ले गया। यहां ले जाने के बाद उसने घर में पड़ी अलमारी को खोल कर वहां पड़े गहने और नकदी को लूटपाट लिया और वहां से फरार हो गया।
फोटो : 19
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed