फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जमीनी विवाद में पंचकुला के व्यक्ति को बिलासपुर में मारी गोली, पीजीआई में चल रहा ईलाज

जमीनी विवाद में पंचकुला के व्यक्ति को बिलासपुर में मारी गोली, पीजीआई में चल रहा ईलाज

Wed, 16 May 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में पंचकुला के व्यक्ति को बिलासपुर में मारी गोली, पीजीआई में चल रहा ईलाज
भूमि विवाद में व्यक्ति को मारी गोली, पीजीआई में चल रहा इलाज
विज्ञापन

- निशानदेही कराने के लिए बिलासपुर अपने भाईयों के साथ आया था पंचकूला निवासी व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पंचकूला से जमीन की निशानदेही कराने आए व्यक्ति को बिलासपुर साढौरा रोड पर अस्तबली पीर की मजार के समीप बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी। घटना के समय वह अपने भाइयों के साथ जमीन की निशानदेही करवाकर कार से वापस पंचकूला लौटने की तैयारी कर रहा था। जैसे ही पीर की मजार के पास गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो लोगों में दहशत फैल गई। घायल व्यक्ति के भाई ने कुछ लोगों पर भूमि विवाद के चलते फायरिंग कर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में मनीमाजरा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि इन दिनों वह पंचकूला में रह रहा है। उनकी बिलासपुर साढौरा रोड पर अस्तबली पीर की मजार के पास 6 कनाल 6 मरले जमीन है। जिसकी सोमवार को निशानदेही थी। सोमवार देर शाम वह अपने भाइयों प्रदीप व मनीष के साथ कार से पंचकूला जाने की तैयारी में थे उसी समय एक बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और जान से मारने की नियत से उनपर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके भाई प्रदीप के पेट में लगी। जिससे लहूलुहान अवस्था में वह नीचे गिर गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भेजा गया जहां से उसकी हालात गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। संदीप ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि रोशनलाल, कपिल व दीक्षित एवं एस बक्शी के साथ उनका भूमि विवाद चल रहा है। उन्हें पूरा यकीन है गोली चलाने वालों को इन्हीं लोगों ने भेजा है। बिलासपुर पुलिस ने मनीष के बयान पर चार लोगों को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन


जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी : एसएचओ
सोमवार शाम करीब 8 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। घायल के भाई के बयान पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमेल सिंह, एसएचओ बिलासपुर
फोटो : 27
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed