फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जहरीला पदार्थ निगल दुष्कर्म आरोपी के घर पहुंची पीड़िता, बेहोश होने पर आरोपी ने पहुंचाया अस्पताल

जहरीला पदार्थ निगल दुष्कर्म आरोपी के घर पहुंची पीड़िता, बेहोश होने पर आरोपी ने पहुंचाया अस्पताल

Sat, 28 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ निगल दुष्कर्म आरोपी के घर पहुंची पीड़िता, बेहोश होने पर आरोपी ने पहुंचाया अस्पताल
जहरीला पदार्थ निगल आरोपी के घर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, बेहोश होने पर आरोपी ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

दुष्कर्म के दो दिन बाद आरोपी पर फोन कर धमकाने का आरोप
पुलिस ने आरोपी युवक पर किया केस दर्ज, जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
साढौरा की एक कॉलोनी में कस्बे के ही एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। किसी तरह युवती आरोपी के चंगुल ने निकलकर घर पहुंची। दो दिन बाद शुक्रवार सुबह आरोपी युवक ने युवती को फोन किया। जब युवती ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे अपशब्द कहे व जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती जहरीला पदार्थ निगलकर आरोपी के घर पहुंच गई। यहां वह बेसुध होकर गिर गई। आरोपी युवक व उसके पिता ने उसे शहर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

साढौरा की एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती कस्बे के ही एक सेंटर में सिलाई-कढ़ाई सीखती है। 25 अप्रैल को वह सिलाई सेंटर से घर लौट रही थी तो वहां डेयरी चलाने वाले दुकानदार का लड़का हर्ष कश्यप आया। हर्ष ने बहाने से उसे घर बुलाया और हाथ पकड़ कर उसे कमरे में ले गया। युवती के मुताबिक वहां पर एक लड़का और भी था, जिसने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। कमरे के अंदर ले जाते ही युवक ने दरवाजा बंद कर दिया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। डर के कारण उसने दो दिन तक वह चुप रही। शुक्रवार सुबह आरोपी ने युवती को फोन किया। युवती ने आरोपी का विरोध जताया तो उसने अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर से सिलाई सेंटर जाने की बात कहकर वह घर पर ही जहरीला पदार्थ खाकर सीधे आरोपी के घर पर पहुंच गई। यहां पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी युवक व उसका पिता उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने इस घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दी। थाना साढौरा से एएसआई राजिंद्र कुमार व जितेंद्र अस्पताल पहुंचे। वे युवती को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गए। देर शाम पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed