फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   टिंबर आडती की 58 हजार की नगदी व एक्टीवा लेकर नौकर हुआ फरार

टिंबर आडती की 58 हजार की नगदी व एक्टीवा लेकर नौकर हुआ फरार

Mon, 23 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
टिंबर आडती की 58 हजार की नगदी व एक्टीवा लेकर नौकर हुआ फरार
टिंबर आढ़ती की 58 हजार की नगदी व एक्टिवा लेकर नौकर हुआ फरार
विज्ञापन

फैक्ट्री से पेमेंट लेने के लिए भेजा था आरोपी को, आढ़ती के कार्यालय से जाने पर नौकर हुआ फरार
पुलिस ने आरोपी नौकर पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
जगाधरी के डिंपल सिनेमा के नजदीक स्थित टिंबर आढ़ती का नौकर मालिक की एक्टिवा व 58 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी प्लाइवुड फैक्ट्रियों से लकड़ी की पेमेंट लेने निकला था। लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर आरोपी नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जगाधरी के हुडा सेक्टर-15 निवासी सुरेश चौपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जगाधरी के डिंपल सिनेमा के पास टिंबर मर्चेंट कार्यालय बनाया हुआ है। कार्यालय में उसने बिहार के छपरा निवासी रजनीश को नौकर रखा था। कार्यालय की चाबी भी उसी के पास रहती थी। 19 अप्रैल को उसने रजनीश को प्लाइवुड फैक्ट्रियों से पेमेंट लेने अपनी एक्टिवा देकर भेजा था। 30 हजार रुपये की पेमेंट लेकर वह कुछ देर बाद आ गया। उसने रुपये अलमारी में रख दिए और ऑफिस व कार्यालय की एक चाबी उसे दे दी। उसने नौकर को दूसरी फैक्ट्री में पेमेंट लेने के लिए भेज दिया और खुद किसी अन्य काम से चला गया। इसके बाद नौकर दूसरी फैक्ट्री से भी 28 हजार रुपये की पेमेंट लेकर आया। दोपहर को वह कार्यालय पहुंचा तो नौकर गायब था। उसने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे 30 हजार रुपये भी गायब थे। नौकर का फोन भी बंद था। उन्होंने उसकी काफी तलाश की मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस ने सुरेश चौपाल की शिकायत पर आरोपी रजनीश के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed