{"_id":"5ada3c254f1c1ba6018b5bdb","slug":"152425168719-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजीतपुर रोड पर डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रणजीतपुर रोड पर डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजीतपुर रोड पर डंपर की टक्कर से युवक की मौत
बिलासपुर (ब्यूरो)। बिलासपुर-रणजीतपुर रोड से पैदल गुजर रहे युवक (19) की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव छलौर निवासी सचिन ने बताया कि वह रणजीतपुर के समीप गणपति स्टोन क्रशर के समीप खड़ा था। इस दौरान गांव का साहुल पैदल रणजीतपुर की ओर जा रहा था। तभी सामने से तेज रफ्तार डंपर ने साहुल को कुचल दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने साहुल को घायलावस्था में निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।