फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे बंद कर चुराई प्लाइवुड

फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे बंद कर चुराई प्लाइवुड

Thu, 15 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे बंद कर चुराई प्लाइवुड
तीन कर्मियों ने फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे बंद कर चुराई प्लाइवुड
विज्ञापन

यमुनानगर।
शौर्य इंटरनेशनल प्लाइवुड फैक्ट्री खजूरी में कार्यरत तीन कर्मचारियों ने फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे बंद कर हजारों रुपये की प्लाई चुरा ली। जठलाना पुलिस ने मामले को लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो कंपनी के कर्मचारियों ने चोरी की बात कबूल की। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।

थाना जठलाना प्रभारी संजीव मलिक ने बताया कि तीन दिन पहले शौर्य इंटरनैशनल प्लाइवुड फैक्ट्री के चौकीदार अनुराग निवासी फैजाबाद, यूपी, अनिल और अब्दुल निवासी उन्हेड़ी ने फैक्ट्री के कैमरों को कुछ देर के लिए बंद कर दिया था। तीनों ने फैक्ट्री से रात के समय प्लाईबोर्ड को दीवार फांदकर फैक्ट्री के बाहर खड़ी ट्रॉली में लोड किया। चुराए गए लगभग 80 हजार रुपये के प्लाईबोर्ड को यमुनानगर में बेचा गया। जिसे पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत बरामद कर लिया है। तीनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो तीनों ने चोरी की घटना कबूल करते हुए सीसीटीवी कैमरे बंद करने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed