{"_id":"5aa6cde24f1c1bb3758b5256","slug":"15208813621-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता छिंदा के घर हमलाकर कारों के शीशे तोड़े, इनेलो समर्थकों पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस नेता छिंदा के घर हमलाकर कारों के शीशे तोड़े, इनेलो समर्थकों पर आरोप
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता छिंदा के घर हमलाकर कार के शीशे तोड़े, इनेलो समर्थकों पर आरोप
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की रैली के बाद हुई थी दोनों पक्षों में बहस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप के पृथ्वीनगर में कांग्रेस नेता रघुवीर छिंदा के घर में सोमवार दोपहर कुछ लोगों ने पथराव कर बाहर खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ डाले। इसका विरोध जताने आए रघुवीर छिंदा के साले की भी उन्होंने पिटाई कर दी। आरोप है कि हवाई फायरिंग कर आरोपी फरार हो गए। छिंदा के मुताबिक हमलावर क्षेत्र के ही इनेलो युवा समर्थक हैं, जिनकी नौ मार्च को हुई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल रैली को लेकर उनके भतीजों से बहस के बाद झगड़ा हुआ था। इसको लेकर सोमवार रात दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, लेकिन इससे पहले उन्हें डराने को घर पर हमला किया गया। कांग्रेस नेता के घर हमले की सूचना पाकर पहुंची थाना फर्कपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की। इसमें मौके पर हवाई फायरिंग हुई, ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया। पुलिस ने रघुवीर छिंदा की शिकायत पर आईपीसी की धारा-148, 49, 323, 506, 452 में आठ लोगों को नामजद कर अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, दूसरे पक्ष ने भी थाने में शिकायत दी है। इस पर कांग्रेस नेता सहित अन्य पर मारपीट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज दर्ज कर लिया गया।
पृथ्वी नगर निवासी कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह छिंदा ने बताया कि नौ मार्च को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल रैली का उनके घर पर कुछ देर ठहराव था। इसके बाद रैली आगे रवाना हो गई थी। रैली के बाद शाम के वक्त पास में ही इनेलो युवा समर्थक रैली को लेकर बातें कर रहे थे। उनकी उनके भतीजों नरेंद्र व प्रदीप के साथ बहस हुई और झगड़ा होने लगा। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और इसकी सूचना थाना फर्कपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तब दोनों पक्षों को सोमवार शाम थाने में बुलाया था। लेकिन इससे पहले ही सोमवार दोपहर 12 बजे करीब तीन दर्जन युवकों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने किसी तरह खुद को घर में बंद कर जान बचाई। आरोपियों ने पथराव कर उनकी इनोवा व होंडा कारों के शीशे तोड़ डाले वहीं, इसका विरोध जताने आए उनके अमृतसर निवासी साले बलजीत की पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना फर्कपुर पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। वहीं, कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह छिंदा के बयान लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। मामले की जांच कर रहे एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच-पड़ताल की गई। फिलहाल ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे साबित हो कि हवाई फायरिंग हुई है। रघुवीर छिंदा की शिकायत पर हरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रभजोत, मनीष उर्फ नीशू, जसप्रीत, रविंद्र, गुरविंद्र, हरपाल उर्फ पपला के खिलाफ केस दर्ज कि या है।
दूसरे पक्ष ने छिंदा पर लगाया मारपीट का आरोप
पृथ्वीनगर के रविंद्र उर्फ राजा की ओर से फर्कपुर थाने में शिकायत दी गई कि उनके बेटे गली में खड़े होकर टिक्की खा रहे थे। इस दौरान रघुवीर छिंदा वहां अपने साथियों से आकर उनसे मारपीट करने लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रघुवीर छिंदा व अन्यों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
फोटो-21 व 22