{"_id":"5a9c37be4f1c1bbe218b6170","slug":"15201875575-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर रॉड व डंडों से परिवार पर हमला, युवती समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर रॉड व डंडों से परिवार पर हमला, युवती समेत चार घायल
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर रॉड व डंडों से परिवार पर हमला, युवती समेत चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पुरानी घास मंडी जगाधरी में रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर रॉड व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। झगड़े में युवती सहित एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की पुरानी घास मंडी निवासी अनिल कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले श्याम लाल व बाली के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समङा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। दो मार्च को वह अपनी लड़की अपर्णा, लड़के मोहित व प्रमोद के साथ घर में बैठे हुए बातचीत कर रहे थे। इस दौरान श्याम लाल व बाली ने अपने साथियों अंकुर, धन्ना और कृष्ण के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। मारपीट में वह चोरो घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।