फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मोबाइल पर वीडियो भेजकर लिखा-पांच लाख दो नहीं तो तुम्हे और बेटे को झूठे दुष्कर्म केस में फंसा देंगे

मोबाइल पर वीडियो भेजकर लिखा-पांच लाख दो नहीं तो तुम्हे और बेटे को झूठे दुष्कर्म केस में फंसा देंगे

Sun, 25 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर वीडियो भेजकर लिखा-पांच लाख दो नहीं तो तुम्हे और बेटे को झूठे दुष्कर्म केस में फंसा देंगे
मोबाइल पर वीडियो भेजकर लिखा-पांच लाख दो नहीं तो तुम्हें और बेटे को झूठे दुष्कर्म केस में फंसा देंगे
विज्ञापन

साले ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने जीजा को किया ब्लैकमेल
-पुलिस ने साले और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया-
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
अंबाला के व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर फर्कपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने जीजा को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल पर एक व्यक्ति को पीटने की वीडियो डालकर नीचे मैसेज लिखा कि यदि पांच लाख नहीं दिए तो ये हाल किया जाएगा। पीड़ित जीजा ने अपने साले व उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत फर्कपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद उसके साले व साले की पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 व 389 के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

फर्कपुर की विष्णु नगर कॉलोनी निवासी संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंबाला शहर के हुडा सेक्टर-10 में माता जी का मंदिर के नजदीक रहने वाला रजनीश बजाज रिश्ते में उसका साला लगता है। रजनीश ने उससे व्यापार में नुकसान की बात कहकर 11 लाख रुपये उधार लिए थे। मई 2017 में रजनीश को हार्ट अटैक आया था। जिसमें भी उसकी दो लाख रुपये की मदद की थी। इसमें से अब तक दो-तीन लाख रुपये ही रजनीश ने लौटाए हैं। जनवरी माह में रजनीश अपनी पत्नी मीनाक्षी बजाज के साथ उसके घर पर आकर कहने लगा कि उसे पांच लाख रुपये चाहिए। परंतु उसने कहा कि जब तक वह पहले लिए रुपये नहीं देगा तब तक वह उसे पांच लाख रुपये नहीं दे सकता। इस पर रजनीश व उसकी पत्नी मीनाक्षी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने रुपये नहीं दिए तो वो उस पर व उसके बेटे पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवा देंगे। संजीव ने बताया कि अगले माह उसके बेटे की शादी है। आरोपी महिला मीनाक्षी ने उसे धमकाया है कि यदि उन्हें पांच लाख रुपये नहीं दिए तो उसके बेटे को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसवा देगी। इससे तुम लोग उसकी शादी करने लायक नहीं रहोगे। इस दौरान आरोपियों ने उनके मोबाइल पर एक वीडियो भेजकर नीचे लिखा कि यदि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो ये हाल होगा। इससे परेशान होकर उसने दोनों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामले में व्यक्ति की शिकायत पर उसके साले व साले की पत्नी पर ब्लैकमेल करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed