फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सरेराह दो छात्राओं से छेड़छाड़ व कार में अगवा करने का प्रयास, विरोध जताने पर भाई से मारपीट, भड़के लोगों ने लगाया जाम

सरेराह दो छात्राओं से छेड़छाड़ व कार में अगवा करने का प्रयास, विरोध जताने पर भाई से मारपीट, भड़के लोगों ने लगाया जाम

Wed, 21 Feb 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सरेराह दो छात्राओं से छेड़छाड़ व कार में अगवा करने का प्रयास, विरोध जताने पर भाई से मारपीट, भड़के लोगों ने लगाया जाम
बीच सड़क पर दो छात्राओं से छेड़छाड़, कार में खींचने का प्रयास, भाई से मारपीट, लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
शहर की छोटी लाइन स्थित निजी स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही आठवीं और 11वीं कक्षा की दो छात्राओं के साथ रेलवे रोड पर भाटिया नगर के पास कार सवार पांच-छह युवकों ने छेड़छाड़ ही। साथ ही उन्हें कार में खींचने का प्रयास किया।
11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के दो छोटे भाई भी छात्राओं के साथ थे। इस दौरान आठवीं कक्षा की छात्रा को लेने आए उसके भाई ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। छात्राओं ने जब अपने भाई को छुड़ाने का प्रयास किया तो दो बाइकों पर कुछ युवक और आ गए और छात्राओं के साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों को जुटता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की महिला हेल्प लाइन नंबर पर दी गई। सूचना देने के बाद भी पुलिस के न आने पर गुस्साए लोगों ने रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान पीड़ित छात्राओं व परिजनों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर गुस्सा दिखाया। जाम लगने की सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल गुर्जर, शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश, महिला थाना एसएचओ कुसुम बाला व अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। डीएसपी अनिल गुर्जर ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी दो लड़कियां व दो लड़के छोटी लाइन स्थित निजी स्कूल में पढ़ते हैं। एक बेटी 12वीं, दूसरी 11वीं कक्षा की छात्रा है। वहीं एक लड़का सातवीं व दूसरा लड़का पांचवीं कक्षा का छात्र है। उनके साथ पड़ोसी की एक लड़की भी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। पांचों बच्चे एक साथ ही रोजाना स्कूल आते जाते हैं। मंगलवार को उसकी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की की तबीयत खराब थी, इसलिए उसने स्कूल से छुट्टी की हुई थी। मंगलवार को पड़ोसी की लड़की व उसके तीनों बच्चे स्कूल गए। दोपहर बाद 2.50 पर स्कूल से छुट्टी के बाद चारों बच्चे छोटी लाइन से गली के रास्ते रेलवे रोड पर पहुंचे। भाटिया नगर के नजदीक जैसे ही वह रेलवे रोड क्रॉस करने लगे तो फव्वारा चौक की तरफ से एक मारुति कार आई और उनके आगे आकर रुक गई। कार में पांच-छह युवक सवार थे। इससे पहले छात्राएं कुछ समझ पाती कार सवार युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की और उन्हें अगवा करने का प्रयास किया। छोटे बच्चों ने दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। इसी दौरान आठवीं कक्षा की छात्रा को लेने आया उसका बड़ा भाई वहां पहुंच गया। उसने आरोपियों का विरोध किया। छात्राओं को छोड़ कार सवार युवकों ने छात्रा के भाई से मारपीट करनी शुरू कर दी। जब छात्राओं ने भाई को छुड़ाने का प्रयास किया तो बाइकों पर कुछ और युवक भी वहां आ गए। सभी आरोपियों ने छात्राओं से भी मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित छात्राओं व उनके भाई ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। लेकिन काफी देर तक पुलिस के ना आने पर घटना से गुस्साए परिजनों व अन्य लोगों ने रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही डीएसपी अनिल गुर्जर, शहर थाना प्रभारी ओम प्रकाश व महिला थाने कुसुम बाला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा कर शांत किया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ जोड़ने पर नहीं रुके तो सड़क पर लेटकर रुकवाए वाहन
घटना के बाद पीड़ित छात्रा के भाई ने रेलवे रोड पर जाम लगाने के लिए हाथ जोड़कर वाहन रुकवाने शुरू किये। जब लोगों ने वाहन नहीं रोके तो वह रेलवे रोड पर लेट गया। इसके बाद पीड़ित छात्राएं भी सड़क के बीचों-बीच लाइन बनाकर बैठ गई। इसके बाद अन्य परिजन व लोग भी रेलवे रोड के बीच आ गए। जिससे रेलवे रोड पर जाम लग गया। जाम लगने के बाद यमुनानगर से जगाधरी की तरफ जा रहे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


कार में ले जाते, तो क्या कर लेती पुलिस
सड़क पर जाम लगाकर बैठी पीड़ित छात्राओं ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने तुरंत महिला हेल्पलाइन पर फोन कर पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। यदि युवक उन्हें कार में ले जाते तो लेट आने पर क्या कर लेती पुलिस। अपहरण कर पता नहीं आरोपी उनके साथ क्या क्या करते। शहर थाना व महिला थाना घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर है। पांच से दस मिनट का रास्ता है। लेकिन पुलिस घंटेभर बाद आती है।

छोटी लाइन पर रोजाना होती है छेड़छाड़
सड़क के बीचों बीच बैठ पीड़ित छात्राओं ने कहा कि एक तरफ दुर्गा ऑपरेशन चलाकर पुलिस छात्राओं से छेड़छाड़ होने की घटनाओं पर रोक लगाने की बात कह रही है, दूसरी तरफ पुलिस सूचना देने के बाद भी काफी देर बाद मौके पर पहुंचती है। ऐसे में कैसे सुरक्षित होंगी छात्राएं व महिलाएं। छोटी लाइन पर रोजाना स्कूल व कॉलेज से आते जाते हुए बाइक व कार सवार युवक छात्राओं से छेड़छाड़ करते है। कहां है पुलिस को दुर्गा ऑपरेशन। कहां है सरकार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा। ऐसे में कहां सुरक्षित रहेंगी बेटियां।


11 मिनट बाद पहुंच गए थे मौके पर
महिला थाना प्रभारी कुसुम बाला ने बताया कि उनके हेल्पलाइन नंबर पर दोपहर बाद 3.30 बजे सूचना आई। उन्होंने इसकी सूचना सिटी एसएचओ व डीएसपी को दी। इसके बाद 3.41 बजे पर वह घटनास्थल पर पहुंच गईं। तब लोगों ने जाम लगाया हुआ था। लोगों को समझाकर जाम खुलवाया गया।


कार के नंबर के आधार पर तलाश शुरू
शहर थाना प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि दो छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना की सूचना के तुरंत बाद वे मौके पर पहुंच गए थे। मामले को लेकर पुलिस गंभीर है। मामले में पुलिस अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित छात्राओं द्वारा बताए गए कार के नंबर के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फोटो : 37 से 42
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed