{"_id":"5a526e174f1c1bd1408b53c4","slug":"151535174917-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि बस्ती में फायरिंग करने में चार पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाल्मीकि बस्ती में फायरिंग करने में चार पर केस दर्ज
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाल्मीकि बस्ती में फायरिंग करने में चार पर केस दर्ज
रादौर। वाल्मीकि बस्ती में शनिवार देर रात हुई फायरिंग के मामले में थाना रादौर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
रादौर निवासी कोमल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात वह वाल्मीकि बस्ती रादौर में अस्पताल रोड पर खड़ा था। इसी दौरान एक आल्टो कार में चार युवक उसके पास आकर रूके और उस पर देसी कट्टा तान दिया। इसके बाद युवकों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। कार सवार युवकों ने मौके पर हवाई फायर किए। जिनकी आवाज सुन बस्ती के लोग मौके पर इक्ट्ठा हो गए। लोगों ने चारों युवकों को पकड़ लिया। इनमें से तीन युवक भागने में कामयाब हो गए, लेकिन रूबल कांबोज निवासी बकाना को बस्ती के लोगों ने पकड़ लिया। जिसे रादौर पुलिस के हवाले किया गया। रादौर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कार की तलाशी ली तो कार से दो देसी कट्टे बरामद हुए। रादौर पुलिस ने शिकायत के आधार पर रूबल कांबोज निवासी बकाना, निखिल कांबोज निवासी अलाहर, शुभम निवासी कांजनू व अनिल राणा के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे थाना रादौर प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इसमें अभी तक रूबल कांबोज को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य तीन लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।