{"_id":"5a3fae164f1c1b8d698c389c","slug":"151412293020-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल नलकूप पर मृत पड़ा मिला ऑपरेटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेयजल नलकूप पर मृत पड़ा मिला ऑपरेटर
Updated Sun, 24 Dec 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल नलकूप पर मृत पड़ा मिला ऑपरेटर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गांव चौगांव में नलकूप के कमरे में ऑपरेटर मृत पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
चौगांव निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि उसका चाचा 48 वर्षीय राजकुमार गांव में पेयजल नलकूप पर ऑपरेटर का काम करता था। वह रात को नलकूप चलाने गया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया। सुबह लोगों ने राजकुमार को बेसुद्ध नलकूप के कमरे में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच कर रही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।