फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   आठ माह बाद लूट की वारदात सुलझी, अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आठ माह बाद लूट की वारदात सुलझी, अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
आठ माह बाद लूट की वारदात सुलझी, अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आठ माह बाद लूट की वारदात सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार
डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गुमथला बस स्टैंड के नजदीक से किए काबू
- नौ अप्रैल को रादौर में मोबाइल व दस हजार रुपये की नकदी की लूटपाट कर हुए थे फरार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रादौर निवासी श्याम लाल से पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर दो बदमाशों द्वारा मोबाइल व 10 हजार रुपये लूटने की वारदात को डिटेक्टिव पुलिस ने करीब आठ माह बाद सुलझा लिया है। मामले में दोनों आरोपियों को डिटेक्टिव स्टाफ ने गुमथला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कुरुक्षेत्र के पीपली रोड से भी एक व्यक्ति से मारपीट कर लूटपाट की थी। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुमथला बस स्टैंड के नजदीक सड़क पर दो बाइक सवार आरोपी घूम रहे है, जो किसी राहगीर या बाइक सवार से लूटपाट करने की फिराक में है। एएसआई राजेश के नेतृत्व में महरूफ, रामकुमार, राजकुमार, रोहन, अनिल की टीम का गठन किया गया। टीम ने गुमथला बस स्टैंड के पास दबिश देकर वहां बाइक पर घूम रहे दोनों आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान जिला करनाल की तहसील इंद्री के गांव जैनपुर निवासी पालेखान व इंद्री के गांव राज्यपुर निवासी बिट्टू के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में नौ अप्रैल को पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर श्याम लाल से हुई लूट व कुरुक्षेत्र में पीपली रोड पर व्यक्ति को लूटने की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स:
इन मामलों का किया खुलासा :
इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि दोनों आरोपी पालेखान की बाइक पर लूटपाट करते है। नौ अप्रैल को रादौर निवासी श्याम लाल काम से लौट रहे थे। जब वे पश्चिमी यमुना नहर की पटरी से बाइक पर अपने घर जा रहा था तो दोनों आरोपी उसका पीछा कर रहे थे, जैसे ही नहर पुल पर सुनसान स्थान आया तो दोनों आरोपियों ने बाइक तेज गति से दौड़ाई और उसके आगे लगा दी। उक्त व्यक्ति ने बाइक रोक ली। दोनों आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और उसके बाद उसकी जेब से दस हजार रुपये व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। यह मामला जठलाना थाने में दर्ज है। इसके अलावा आरोपियों ने कुरूक्षेत्र स्थित पिपली रोड पर भी एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर लूटपाट की थी। दोनों वारदातों को अंजाम देना आरोपियों ने कबूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में जेल से जमानत पर आए हुए है दोनों आरोपी :
इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि आरोपी पहले ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में पकड़े गए थे और जेल से जमानत पर आए हुए है। वह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों लूटपाट के मामले में दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
फोटो : 16 व 17
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed