{"_id":"5a1c1e214f1c1bee688be244","slug":"15117922816-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की शादी होने की सूचना पर महिला एवं बाल विवाह निषेध टीम ने डाली दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग की शादी होने की सूचना पर महिला एवं बाल विवाह निषेध टीम ने डाली दबिश
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाबालिग की शादी होने की सूचना पर महिला एवं बाल विवाह निषेध टीम ने डाली दबिश
नहीं हो रही थी शादी, लड़की के पिता ने दी थी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। महिला एवं बाल विवाह निषेध टीम ने फर्कपुर क्षेत्र के जोड़िया के नजदीक नाबालिग की शादी की सूचना पर दबिश दी। टीम को शादी होती नहीं मिली। लेकिन नाबालिग लड़की की जल्द ही शादी करवाए जाने की बात सामने आई। टीम नाबालिग लड़की और उसके मां-बाप को महिला थाने लेकर पहुंची। यहां पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। वहीं, चेतावनी दी गई कि यदि लड़की के बालिग होने से पहले उसकी शादी कराई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महिला एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी अरविंद्रजीत कौर ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी बेटी की शादी करना चाह रही है। जबकि उसकी शादी की उम्र नहीं है। इस दौरान जांच की तो लड़की की उम्र 15 साल मिली है। वहीं किशोरी की मां ने कहा कि उस पर लगाए आरोप गलत हैं। उन्होंने बेटी की शादी कोई तय नहीं की है। आरोप गलत हैं। उसके पति गलत आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि उसके साथ उनकी बनती नहीं है। अरविंद्रजीत कौर ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला और उसके पति के लिखित में बयान दर्ज किए गए है। वहीं महिला को चेतावनी दी गई है कि यदि उसने लड़की के बालिग होने से पहले उसकी शादी करवाई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।