{"_id":"5a1966864f1c1baf678bdd07","slug":"1511614203650-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड में लूट का वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उतराखंड में लूट का वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Updated Sat, 25 Nov 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड में लूट का वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
डिटेक्टिव स्टाफ ने मुस्तफाबाद रेलवे फाटक के नजदीक से किया काबू
30 अक्तूबर को उत्तराखंड के ऋषिकेश में व्यापारी से गन प्वाइंट पर 6.48 लाख रुपये और एक्टिवा लूटी थी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। उत्तराखंड में लूट के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तराखंड में 50 हजार का इनामी बदमाश है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीती 30 अक्तूबर को उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक व्यापारी से गन प्वाइंट पर छह लाख 48 हजार रुपये व एक्टिवा लूटी थी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य खुलासे होने की संभावना है।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे फाटक मुस्तफाबाद के नजदीक एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एएसआई महरूफ के नेतृत्व में सुखदेव, कुलदीप, गोबिंद की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर दबिश देकर वहां घूम रहे आरोपी को काबू किया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपी की पहचान भोगपुर निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ काकू के नाम से हुई। पूछताछ में आरोपी ने उत्तराखंड में हुई लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी पर उत्तराखंड में 50 हजार का इनाम था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
बॉक्स
50 हजार रुपये का इनामी बदमाश :
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि 30 अक्तूबर को आरोपी विजय प्रताप उर्फ काकू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक व्यापारी के घर के बाहर से गन प्वाइंट पर छह लाख 48 हजार रुपये का बैग व एक्टिवा लूटी थी। मामले में उत्तराखंड पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी विजय प्रताप इस मामले में वांछित चल रहा था। उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी पर पकडने के लिए 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन
बॉक्स
कंपनी में जॉब करते हुए बनाई थी लूट की योजना :
आरोपी विजय प्रताप उत्तराखंड में भादराबाद में एक कंपनी में नौकरी करता था। यहीं वह अन्य साथियों के संपर्क में आया। इसके बाद उसने अपने कंपनी के कुछ साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। जिसके बाद वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए। मामले में उत्तराखंड पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। विजय प्रताप को यमुनानगर के डिटेक्टिव पुलिस ने काबू किया।
वर्जन
पूछताछ में होंगे अन्य खुलासे :
आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
- जयपाल आर्य, इंचार्ज, डिटेक्टिव स्टाफ यमुनानगर।
फोटो : 03 व 09