{"_id":"5a15bc354f1c1bc1678bd0e0","slug":"151137399114-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग अधिकारियों पर गाड़ी चढ़ा मारने का प्रयास करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग अधिकारियों पर गाड़ी चढ़ा मारने का प्रयास करने वाला गिरफ्तार
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन अफसरों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डिटेक्टिव स्टाफ ने गढ़ी मुंडों टी प्वाइंट से बाइक चोरी करने की फिराक में घूम रहे एक युवक को काबू करने में कामयाबी पाई है। वहीं, छछरौली टी प्वाइंट के नजदीक से वन विभाग के अधिकारियों पर गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश करने के आरोपी तस्कर को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर ले लिया है।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गढ़ी मुंडो टी प्वाइंट पर एक युवक बाइक चोरी करने की फिराक में घूम रहा है। एएसआई धर्मपाल के नेतृत्व में अनिल, महरूफ व रोहण की टीम बनाई गई। टीम ने वहां दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गढ़वाल निवासी सूरज के नाम से हुई, जो कई साल से गोबिंदपुरी में रह रहा है। आरोपी से जब पूछताछ की गई, तो आरोपी ने दो बाइक चोरी करना कबूल की। आरोपी ने बताया कि सितंबर माह में उसने जठलाना निवासी कश्मीरी हुडा सेक्टर-17 में काम से आया था। वह बाइक खड़ी कर काम से चला गया। आरोपी सूरज ने उसकी बाइक चोरी कर ली। इसके अलावा नौ सितंबर को जगाधरी डगान गली निवासी कमल टाउन पार्क में किसी काम से आया था। बाइक खड़ी कर काम करने चला गया।
बॉक्स
कैंटर छोड़कर भाग गया था चालक
इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि 11 नवंबर को जाटोवाला से कैंटर में अवैध रूप से खैर भर कर लाया जा रहा था। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धर्मकोट के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद खैर से भरा कैंटर आता दिखाई दिया, जिसके पीछे एक स्कॉर्पियो भी थी। आरोप है कि, जब टीम ने रुकने का इशारा किया, तो कैंटर चालक ने वन विभाग की गाड़ी में कैंटर को टक्कर मार दी और वन अधिकारियों के ऊपर कैंटर चढ़ाने की कोशिश की। उसके बाद कैंटर छोड़ कर पीछे आ रही स्कॉर्पियो में कैंटर चालक और दूसरा साथी बैठ कर फरार हो गए। बिलासपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को पकड़ने का जिम्मा डिटेक्टिव स्टाफ को दिया गया। टीम ने छछरौली टी प्वाइंट से स्कॉर्पियों में सवार आरोपी जाटो वाला निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
फोटो : 40