फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   विधवा को धमकाकर ढाई एकड़ खेत में खड़ी धान की फसल चुराई

विधवा को धमकाकर ढाई एकड़ खेत में खड़ी धान की फसल चुराई

Sat, 21 Oct 2017 01:18 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
विधवा को धमकाकर ढाई एकड़ खेत में खड़ी धान की फसल चुराई

विज्ञापन
विधवा को धमकाकर ढाई एकड़ खेत में खड़ी धान की फसल चुराई
छछरौली के ताहरपुर कलां की घटना, चार लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छछरौली के गांव ताहरपुर कलां में एक विधवा को धमका कर कुछ लोगों ने उसके ढाई एकड़ खेत में खड़ी धान की फसल चोरी कर ली। चोरी की गई फसल की कीमत करीब 48 हजार रुपये थी। पीड़िता ने इस संबंध में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

गांव ताहरपुर कलां निवासी गुरप्रीत कौर ने थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत वर्ष 2015 में हो गई थी। पति की मौत के बाद वो ही खेतीबाड़ी करती थी। उसने गांव में ही ढाई एकड़ जमीन पर धान की फसल लगाई हुई थी। उसका आरोप है कि गांव कोट बसावा सिंह के रूपेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, प्रेम सिंह व गुरजीत कौर ने उसके खेत से धान की फसल काटने की कोशिश की। जब उसे इस बात का पता चला तो वह खेतों में गई। लेकिन आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी ढाई एकड़ खेत में खड़ी फसल को काट लिया। धान की कीमत 48 हजार रुपये थी। इसकी शिकायत उसने थाना छछरौली पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई भूप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर रूपेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, प्रेम सिंह व गुरजीत कौर के खिलाफ चोरी व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed