फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अवैध खनन करनेवालों ने यूपी पुलिस पर पथराव, जवाब में की गई हवाई फायरिंग

अवैध खनन करनेवालों ने यूपी पुलिस पर पथराव, जवाब में की गई हवाई फायरिंग

Thu, 05 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन करनेवालों ने यूपी पुलिस पर पथराव, जवाब में की गई हवाई फायरिंग
अवैध खनन करनेवालों ने यूपी पुलिस पर पथराव, जवाब में की गई हवाई फायरिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/खिजराबाद। बेलगढ़ में अवैध खनन करने वालों के हौंसले बुलंद हैं। यूपी के रकबे में पड़ने वाले बेलगढ़ के क्षेत्र में दोबारा अवैध खनन की सूचना पर पहुंची यूपी पुलिस पर खनन करने वालों ने पथराव कर दिया। जवाब में यूपी पुलिस ने भी हवाई फायरिंग की तो आरोपी मय वाहन भागे। बाद में यूपी पुलिस भी लौट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसके बाद फिर खनन शुरू हो गया। इधर, यमुनानगर पुलिस प्रशासन की नींद टूटी तो रास्तों में खाई खुदवाकर कर्तव्य की इतिश्री कर ली।
यमुना नदी के इस पार यूपी के रकबे में फिर से अवैध खनन की सूचना मिलने पर यूपी पुलिस बुधवार देेर शाम बेलगढ़ की ओर आ रही थी। उनके साथ डीएसपी इंदु सिद्धार्थ और एसओ वेदप्रकाश भी थे। बताया जा रहा है कि, जब पुलिस टीम यमुना नदी के नजदीक पहुुंची तो अवैध खनन करने वालों ने देख लिया और उन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके जवाब में यूपी पुलिस ने हवाई फायर किए। यूपी पुलिस को फायरिंग करता देख अवैध खनन करने वाले मौके से भाग निकले। उनके जाने के बाद यूपी पुलिस कुछ देर रुकी, बाद में लौट गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों यूपी के कृषिमंत्री ने मारा था छापा
गौरतलब है कि यमुना नदी से सटे हरियाणा के गांव बेलगढ़ में जमीन का कुछ हिस्सा यूपी के रकबे में आता है। इस रकबे में काफी समय से अवैध खनन हो रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट के कृषि एवं खनन मंत्री दल-बल के साथ अवैध खनन का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्हें देखकर अवैध खनन में संलिप्त तस्कर अपने वाहन यमुना नदी में ही छोड़कर भाग निकले थे। यूपी प्रशासन की ओर से यमुना में छूटे करीब 40 वाहन जब्त किए गए थे, जिसे थाना बेहट के हवाले कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी पुलिस पर पत्थरबाजी के बाद जागा यमुनानगर प्रशासन
बेलगढ़ मेें अवैध खनन करने वालों की ओर से यूपी पुलिस पर की गई पत्थरबाजी के बाद यमुनानगर प्रशासन हरकत में आया। जिले के खनन अधिकारी ने डीएसपी राजेंद्र सिंह के साथ मिलकर बेलगढ के सभी अवैध खनन के लिए जाने वाले रास्तों पर खाइयां खुदवा दीं। वहीं, अवैध खनन पर नजर रखने के लिए एक कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। दो दिन पहले यूपी प्रशासन की ओर से बेलगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद फिर से यहां अवैध खनन शुरू होने पर जिला प्रशासन पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। लोगों का यहां तक कहना है कि बेलगढ़ में अवैध खनन की पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों को पूरी जानकारी है। इसके बावजूद अवैध खनन करने वालों के खिलाफ काई कार्रवाई नहीं की जाती।

यूपी पुलिस के जाने के बाद फिर शुरू हो गया खनन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस पर पत्थरबाजी के बाद जिला खनन अधिकारी और डीएसपी राजेंद्र कुमार बेलगढ में हो रहे अवैध खनन का जायजा लेने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय जिला खनन अधिकारी गुरजीत सिंह और जिला उपपुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार बेलगढ खनन क्षेत्र में पहुंचे उस समय भी बेलगढ में अवैध खनन चल रहा था। खिजराबाद थाना प्रभारी शीशपाल वालिया का कहना है कि दोपहर के समय बेलगढ़ से एक व्यक्ति का फोन आया था कि उसके यहां कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। जब वे वहां पर गए थे तो वहां पर कुछ भी नहीं मिला। लेकिन पूछताछ करने पर पता चला कि वहां पर अवैध खनन हुआ है। उधर, जिला खनन अधिकारी गुरजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने डीएसपी के साथ बेलगढ़ क्षेत्र का दौरा किया और बेलगढ़ में अवैध खनन के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी रास्तों पर खाइयां खोद दी गईं हैं। बेलगढ़ नाके पर टेंट लगाकर एक व्यक्ति की नियमित ड्यूटी लगा दी गई है। बेलगढ़ और आसपास के किसी भी क्षेत्र में अब अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed