{"_id":"59cfeaf44f1c1bec538b5277","slug":"15067983711223-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड डंपर ने निजी बस को मारी टक्कर, 23 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड डंपर ने निजी बस को मारी टक्कर, 23 घायल
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड डंपर ने निजी बस को मारी टक्कर, 23 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी-बिलासपुर रोड पर जिला जेल के पास सुबह करीब आठ बजे रेत से भरे तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने निजी बस को टक्कर मार दी। इससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस के ड्राइवर समेत उसमें सवार 23 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ (पीजीआई) रेफर किया गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे को अंजाम देकर भागे डंपर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार शनिवार सुबह करीब आठ बजे यमुनानगर बस स्टैंड से नारायणगढ़ रूट की निजी बस करीब 40 सवारियां लेकर चली थी। बस को जगाधरी बस स्टैंड से होकर बिलासपुर रोड से नारायणगढ़ पहुंचना था। सवारियों से भरी बस जैसे ही जगाधरी-बिलासपुर रोड पर जिला जेल के पास दादुपुर-नलवी नहर की पुलिया के पास पहुंची तो नहर के किनारे बनी रोड से तेज रफ्तार डंपर ने बस को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, तमाम यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर ही डंपर छोड़ कर भाग गया। इधर, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। हादसे में बस में बैठे 40 यात्रियों में से करीब 23 लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर और बस को कब्जे में लेकर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ये लोग हुए घायल
डंपर और बस की टक्कर में बस में बैठे करीब 23 लोग घायल हुए हैं। इसमें बस चालक जठलाना के सुमेरचंद, कंडक्टर गुमथला के शंटी, बागवाली के सुनीता, बैंक कॉलोनी निवासी स्वाती, रामगढ़ माजरा के विजय, रूपनगर के मंजीत कौर व उसकी बेटी प्रिया, रूपनगर निवासी मुंदरिका, बैंक कॉलोनी के जयभगवान, काठवाला के रणबीर, भिवानीपुर के प्रिंस, बैंक कॉलोनी के रोहित, बैंक कॉलोनी के आशा, कांसापुर के रामअवध, नारायणगढ़ निवासी पिंकी, हिमाचल से नरेंद्र चौहान, मंजीत, यमुनानगर निवासी प्रेमचंद, रेहणा राम, पेपर मिल के रविंद्र को चोटें आईं। बागवाली निवासी सुनीता और बैंक कॉलोनी निवासी स्वाती को हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
दूसरा हादसा एनएच-73 ए पर गुप्ता पैलेस के पास हुआ, जहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बच्ची और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। बाद में थाना शहर जगाधरी प्रभारी राजीव मिगलानी के आश्वासन पर शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया।
गढ़ी बंजारा निवासी 30 वर्षीय अमृत कुमार बाइक से भाभी नरेशोदेवी, मासी विद्या देवी और चार वर्षीय बेटी नैंसी को लेकर नालागढ़ की माजरी सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ये बाइक से एनएच-73 ए से जगाधरी बस स्टैंड की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह गुप्ता पैलेस के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क के बीचोंबीच जा गिरे और घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने उन्हें जगाधरी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां अमृत कुमार को डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जबकि नरेशो देवी, विद्या देवी और चार वर्षीय नैंसी को अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कर लिया। इधर, पीजीआई ले जाते वक्त अमृत कुमार ने दम तोड़ दिया। उधर, हादसे के बाद परिजन ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे थाना शहर जगाधरी प्रभारी राजीव मिगलानी पहुंचे और परिजनों को ट्रक चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो परिजन शांत हुए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।