फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 28 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
ओवर लोड ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छछरौली के गांव कोट बसावा के नजदीक खनन से भरे ओवर लोड ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर शाम हुआ। पिछले दो दिनों में ओवर लोड वाहनों की चपेट में आने से चार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले ट्रक की चपेट में आने से दो सगी बहनों और एक अन्य युवक की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव कोट बसावा निवासी सुखवंत सिह ने छछरौली पुलिस को बताया कि उसका भतीजा 21 वर्षीय वेद प्रकाश उर्फ गौरव मंगलवार देर शाम बाइक से किसी काम से निकला था। जब वह गांव से बाहर सड़क पर पहुंचा तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वेद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed