{"_id":"59a860324f1c1bea278b4a1f","slug":"15042069065-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट सवार युवकों से दस्तावेज मांगे तो पुलिसकर्मियों पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलेट सवार युवकों से दस्तावेज मांगे तो पुलिसकर्मियों पर किया हमला
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलेट सवार युवकों से दस्तावेज मांगे तो पुलिसकर्मियों पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बिलासपुर के शिव चौक पर चेकिंग कर रहे तीन पुलिसकर्मियों पर बाइक के दस्तावेज मांगने पर बुलेट सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि बुलेट सवार युवकों ने हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया, उसकी वर्दी फाड़ दी। घायल हेड कांस्टेबल का उपचार जगाधरी सिविल अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, वर्दी फाड़ने, जान से मारने की धमकी देने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बिलासपुर थाना के एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि बुधवार रात को वह, साथी हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, ड्राइवर अशोक कुमार के साथ शिव चौक पर नाका लगा कर चेकिंग कर रहे थे। कुछ ही देर बाद साढौरा की ओर से बुलेट से तीन युवक आए। उन्होंने बुलेट सवार युवकों को रोका और पूछताछ करने लगे। इस बीच युवकों से बुलेट के दस्तावेज मांगे तो आरोपियों ने उनके साथ बहस शुरू कर दी, जल्द ही वे हाथापाई करने लगे। आरोपियों ने हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की वर्दी फाड़ दी, जब सुनील ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। तीनों आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। वे हेड कांस्टेबल सुनील को बिलासपुर अस्पताल में लेकर गए, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जगाधरी सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने एएसआई सतीश कुमार की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गश्त करने के दौरान पहले भी हो चुके हैं पुलिस पर हमले
रात के समय गश्त करते समय या जांच करते हुए पुलिस कर्मियों पर पहले भी हमले हो चुके हैं। माहभर पहले कन्हैया साहिब चौक के नजदीक तीन युवक कार पर शराब की बोतल रखकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने जब इन आरोपियों को टोंका तो उन्होंने उनपर हमला किया था और भागते हुए पत्थर मार कर पुलिस जिप्सी का शीशा तोड़ दिया था। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम पीते हैं शराब
जिले में रात के समय अधिकतर शराबी सार्वजनिक स्थानों पर टोलियां बनाकर शराब का सेवन करते हैं। नशे में धुत शराबी सब कानून भूल कर खुले आम हंगामे करते हैं। ऐसे में जब पुलिस इन आरोपियों को टोकती है तो आरोपी पुलिस पर भी हमला कर देते हैं।
गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश
बुलेट के दस्तावेज मांगने पर आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला किया। जिसमें एचसी सुनील घायल हुए। मामले में बुधवार रात को ही तीनों युवकों पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। आरोपी बिलासपुर क्षेत्र के ही रहने वाले है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - एसआई दीदार सिंह एसएचओ, बिलासपुर।