{"_id":"598a0ecf4f1c1ba6048b48ba","slug":"1502219989830-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पंच के खाते से 30 हजार रुपये दूसरे के खाते में गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पंच के खाते से 30 हजार रुपये दूसरे के खाते में गए
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पंच के खाते से 30 हजार रुपये दूसरे के खाते में गए
रादौर। गुमथला के एक बैंक की लापरवाही से गांव की महिला पंच के खाते से 30 हजार रुपये दूसरे के खाते में चले गए। लाख कोशिश के बावजूद बैंक के कर्मचारियों ने महिला की मदद नहीं की। पीड़िता ने जिला उपायुक्त को बैंक कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतपत्र सौंपा है। गांव गुमथला की महिला पंच सोमा देवी ने जिला उपायुक्त को बताया कि उसका बैंक में बचत खाता है। कुछ दिन पहले बैंक के कर्मचारियों ने उसके खाते को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए उससे आधारकार्ड की फोटो कापी मांगी थी, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने लापरवाही से काम करते हुए उसके आधार कार्ड को किसी और के खाते से लिंक कर दिया। इस कारण उसके खाते से 30 हजार रुपये की राशि किसी ओर के खाते में चली गई। मामले की शिकायत जब उसने बैंक के अधिकारियों से की तो अधिकारियों ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।