फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सरकारी स्कूल के लेक्चरर पर रॉड और तेजधार हथियारों से हमला

सरकारी स्कूल के लेक्चरर पर रॉड और तेजधार हथियारों से हमला

Sun, 30 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के लेक्चरर पर रॉड और तेजधार हथियारों से हमला
सरकारी स्कूल के लेक्चरर पर रॉड और तेजधार हथियारों से हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पाबनी स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे अंग्रेजी विषय के लेक्चरर पर छह नकाबपोश युवकों ने रोड, डंडों और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने प्रवक्ता की बाइक और मोबाइल भी तोड़ डाली। वारदात छप्पर थाना क्षेत्र के जागधौली गांव के नजदीक शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे की है। घायल का उपचार जगाधरी सिविल अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को लेक्चरार ने स्कूल के एक नौंवी केछात्र को छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर डांटा था। हमले को इस घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
कलावड़ निवासी बृजपाल गांव पाबनी के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी विषय के लेक्चरर है। रोजाना की तरह शनिवार दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, जब वे गांव जागधौली के नजदीक पहुंचे तो तीन बाइक से छह लड़के आए। आरोपियों ने अपने मुंह कपड़े से ढंके हुए थे। इससे पहले वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने लेक्चरर की बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा कर रोक लिया। उनके रुकते ही हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और डंडों, रॉड, चाकू और अन्य तेजधार हथियारों से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके बेसुध होने के बाद हमलावरों ने उनके मोबाइल और बाइक को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि हमलावर उनके गले से सोने की चेन भी झपट ले गए। हमला करने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भागे। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल प्रवक्ता को मुस्तफाबाद सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। यहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हमलावरों पर केस दर्जकर जल्द गिरफ्तार करे पुलिस
हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान सतपाल ने लेक्चरर पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उनका कहना है कि पुलिस लेक्चरर पर हमला करने वाले युवकों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करे। यदि पुलिस ने हमलावराें को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागधौली के पास लेक्चरर पर हुए हमले की जानकारी सिविल अस्पताल जगाधरी से आई है। बयान लेने के लिए पुलिस कर्मचारी भेजे गए हैं। लेक्चरर के बयानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। एसआई ओमप्रकाश, एसएचओ, थाना छप्पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed