फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट कर यमुना नहर में कूदा दुकानदार

फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट कर यमुना नहर में कूदा दुकानदार

Wed, 26 Jul 2017 12:54 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट कर यमुना नहर में कूदा दुकानदार
फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट कर नहर में कूदा दुकानदार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट कर जगाधरी का दुकानदार मंगलवार शाम दादूपुर हेड से पश्चिमी यमुना नहर में कूद गया। सुसाइड नोट में दुकानदार ने छह फाइनेंसर पर तंग करने की बात कही है। दुकानदार के नहर में कूदने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दादूपुर हेड से दुकानदार की बाइक और चप्पल कब्जे में लेकर गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी है, देर रात तक दुकानदार का पता नहीं लगा था। इधर, पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चौधरी कालोनी निवासी रोहित बतरा की मीराब्राइ मार्केट में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। मंगलवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे रोहित ने अपनी फेसबुक पर एक पेज का सुसाइड नोट पोस्ट किया। जिसे देख कर उनके दोस्तों और परिजनों ने उसे फोन करना शुरू कर दिया, लेकिन रोहित ने फोन नहीं उठाया। परिजन और दोस्त काफी देर तक फोन पर उसके बारे में पूछते रहे। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दादूपुर हेड के पास एक युवक नहर में कूद गया है। सूचना मिलते ही परिजन दादूपुर हेड पर पहुंचे। यहां परिजनों को पश्चिमी यमुना नहर किनारे रोहित की बाइक और चप्पल पड़ी मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही थाना बुड़िया एसएचओ सुभाष चंद अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक, चप्पल अपने कब्जे में लिए। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर पश्चिमी यमुना नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक गोताखोरों की मदद से नहर में रोहित की तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने फेसबुक पर पोस्ट किए सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छह फाइनेंसर पर लगाया तंग करने का आरोप
नहर में कूदने से पहले रोहित बतरा ने फेसबुक पर सुसाइड नोट डाला। सुसाइड नोट में छह फाइनेंसर के नाम लिखे हैं। उसका आरोप है कि, ये मूल राशि देने के बाद भी उसे ब्याज के रुपये के लिए अक्सर तंग करते थे। परिजनों के मुताबिक रोहित ने शहर के ही कुछ लोगों से दस प्रतिशत ब्याज पर रुपये उधार ले रखे थे। रोहित ने मूल के साथ साथ सारा ब्याज चुका दिया था। लेकिन फाइनेंसर अपनी बात से मुकर रहे थे। वे रोहित को ओर अधिक ब्याज देने के लिए बाध्य कर रहे थे। इसके लिए वे उसके घर भी आने लगे। इससे वह काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा- बाय-बाय जिंदगी
रोहित ने करीब सवा तीन बजे फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट किया था। जिसमें लिखा है कि मैं रोहित बतरा अपनी जिंदगी से बहुत तंग आकर अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। उसके पीछे इन फाइनेंसर का हाथ है। इनको मैं काफी समय से 10 प्रतिशत ब्याज दे रहा हूं और अब नहीं दी जा रही तो ये सब घर आकर धमकियां दे रहे हैं। इन फाइनेंसर के नाम हैं छाबड़ा करियाने वाला आजाद नगर, राजीव उर्फ मोनू थरेजा, अनिल उर्फ भोला, माधव गोपाल स्वीट्स, सवेरा फाइनेंस रिसू, मोनू लालद्वारा हैं। ये सब कह रहे हैं या तो मर जा नहीं तो जब तक जीना है हमें ब्याज दे। मैंने इनसे जितने पैसे लिए थे चार गुणा ब्याज दे चुका हूं। पर इनके पैसे खत्म ही नहीं हो रहे इसलिए आज बाय-बाय जिंदगी।

दादूपुर हैड के पास युवक के नहर में कूदने की सूचना पर वे मौके पर गए थे। हेड के नजदीक से बाइक और चप्पल बरामद किए गए हैं। नहर में कूद रोहित बतरा की ओर से फेसबुक पर पोस्ट किए गए सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं, गोताखोर की मदद से रोहित की नहर में तलाश कर रहे हैं।
सुभाष चंद्र, एसएचओ, थाना बुड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed