{"_id":"59779aff4f1c1b2f198b4568","slug":"150101076717-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिटेक्टिव स्टाफ के हत्थे चढ़े अंतर्राज्जीय चोर गिरोह के दो सदस्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिटेक्टिव स्टाफ के हत्थे चढ़े अंतर्राज्जीय चोर गिरोह के दो सदस्य
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिटेक्टिव स्टाफ के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डिटेक्टिव स्टाफ ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। डिटेक्टिव स्टाफ का दावा है कि, आरोपियों पर उत्तराखंड के देहरादून, यूपी के सहारनपुर और हरियाणा के कई जिलों में चोरी के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की सात वारदातों को अंजाम देना भी कबूल किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।
डिटेक्टिव स्टाफ के कार्यवाहक इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कपालमोचन के नजदीक दो युवक चोरी करने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर एएसआई धर्मपाल के नेतृत्व में महरूफ, प्रेमचंद, रोहण, गोबिंद की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम उतर प्रदेश के सहारनपुर की न्यू बैंक कॉलोनी निवासी विनोद और सुहेल उर्फ बेल्ला बताए हैं। बताया कि, पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की सात वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। बताया कि, आरोपी विनोद पहले लाडवा में रहता था, लेकिन जब पुलिस को उसके घर का पता चल गया तो वह मकान को बेच कर सहारनपुर में बस गया। दोनों आरोपी हरियाणा के विभिन्न जिलों सहित उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्यों में भी चोरी में नामजद हैं।
इन वारदातों को अंजाम देना किया कबूल
जयपाल आर्य ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 26 जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कपूरी कलां में रात के समय एक गैस सिलेंडर, छह बैट्री, दो जीपीएस सिस्टम, एक इंवर्टर चोरी किया था। आठ जुलाई को बिलासपुर के अहड़वाला स्कूल में रात के समय दो बैटरी चोरी की। छह जुलाई को पिरथीपुर के सरकारी स्कूल में ही दो गैस सिलेंडर चोरी किए। 11 जुलाई की रात को मुस्ताफाबाद के बाजार में एक सुनार की दुकान का शटर तोड़कर सोना, चांदी व 7200 रुपये चोरी किए थे। 26 जून को छप्पर में एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर 16 मोबाइल, दो लैपटाप और नकदी चोरी कर ले गए थे। आर्य ने बताया कि आरोपियों से चोरी का सामान और नगदी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
एक दर्जन मामले पहले से दर्ज
आर्य ने बताया कि आरोपी पहले भी उत्तराखंड के देहरादून व कुरुक्षेत्र के लाडवा में चोरी के मामलों में नामजद रहे हैं। आरोपियों पर पहले एक दर्जन मामले दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन है। इसके अलावा एक साथी लाडवा निवासी रैंडी को देहरादून पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़ा है। उसे भी प्रोटेक्शन वारंट पर लाया जाएगा।