{"_id":"597256214f1c1bf16e8b472e","slug":"150066545219-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर रंगे हाथ गिरफ्तार
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर रंगे हाथ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात सेक्शन आफिसर (एसओ)को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसके कब्जे से रिश्वत लिए हुए पांच सौ के चार नोट बरामद कर लिए है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सरस्वती नगर के निजी स्कूल की कर्मचारी राज रानी ने कुछ दिन पहले स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति (वीआरएस) ले ली थी। आरोप है कि, इसी मामले को लेकर शिक्षा विभाग के सेक्शन ऑफिसर श्रवण कुमार सैनी उसे परेशान कर रहे थे। दस्तावेज पूरे कराने के एवज में सेक्शन ऑफिसर श्रवण कुमार ने उससे रुपयों की मांग कर रहा था। राज रानी ने पूरी बात अपने पति देवचंद को बताई। देवचंद ने इस संबंध में सेक्शन ऑफिसर से फोन पर बातचीत की। इस दौरान चार हजार रुपये देने पर सहमति बनी। बताया जा रहा है कि, देवचंद के पास श्रवण कुमार से हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी है। इस पर देवचंद ने सेक्शन ऑफिसर की ओर से रिश्वत मांगने के मामले की जानकारी विजिलेंस को दी। इस पर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। तहसीलदार दर्शन कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। विजिलेंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम तैयार की गई। योजना के तहत देवचंद को केमिकल लगे हुए पांच-पांच सौ रुपये के चार नोट देकर सेक्शन ऑफिसर को देने के लिए भेजा गया। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे देवचंद शिक्षा विभाग कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर को रुपये देने के लिए उनके कमरे में गया। देवचंद ने सेक्शन आफिसर को रुपये देकर इशारा कर दिया। इसके बाद टीम ने दबिश देकर आरोपी सेक्शन ऑफिसर को पांच-पांच सौ रुपये के चार नोटों के साथ रंगे गिरफ्तार कर लिया। टीम की ओर से पकड़े गए एसओ के हाथ धुलवाए गए। नोटों से केमिकल लगने पर हाथ धोने पर लाल हो गए।
विजिलेंस इंस्पेक्टर की ज्वानिंग का था पहला दिन
एसओ को रिश्वत लेते पकड़ने की कार्रवाई विजिलेंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने टीम के साथ की। शुक्रवार को ही इंस्पेक्टर राजेश की ज्वानिंग का पहला ही दिन था। उनसे पहले विजिलेंस का कार्यभार इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के पास था। जिनका यहां से तबादला हो चुका है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार का कहना है कि यदि किसी भी विभाग में कोई कर्मचारी या अधिकारी किसी प्रकार की रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत विजिलेंस में करे। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को कोर्ट में करेंगे पेश
विजीलेंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।