{"_id":"596522774f1c1b6a0b8b46e6","slug":"149980024515-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश से हरियाणा में करता था चुरापोस्ट की सप्लाई, दस किलो चुरापोस्त के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्यप्रदेश से हरियाणा में करता था चुरापोस्ट की सप्लाई, दस किलो चुरापोस्त के साथ गिरफ्तार
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश से हरियाणा में करता था चूरापोस्त की सप्लाई, गिरफ्तार
- डिटेक्टिव स्टाफ ने भेड़थल चौक से किया काबू, पकड़े गए चूरापोस्त की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डिटेक्टिव स्टाफ ने मध्यप्रदेश से हरियाणा के जिलों में चूरापोस्त की सप्लाई करने वाले आरोपी को गांव भेड़थल के पास से दस किलो चूरापोस्त के साथ काबू किया है। पकड़े गए चुरापोस्त की कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
डिटेक्टिव इंचार्ज प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जगाधरी-बिलासपुर रोड स्थित भेड़थल चौक से एक व्यक्ति भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर निकलेगा। सूचना पर पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद उन्हें एक व्यक्ति बैग लेकर पैदल आता हुआ दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस टीम ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से दस किलोग्राम चूरापोस्त (नशीला पदार्थ) बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गांव तारणवाला निवासी निर्मल सिंह बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया।
बॉक्स
ट्रकों में लिफ्ट लेकर मध्यप्रदेश से लेकर आता था चूरापोस्त
डिटेक्टिव इंचार्ज प्रदीप सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चूरापोस्त मध्य प्रदेश से लेकर आता था। इसके लिए वह ट्रकों में लिफ्ट लेकर हरियाणा में आता था। जहां उसे पुलिस चेकिंग का डर होता था वहां से वह ट्रक से उतरकर पैदल चल पड़ता था और आगे जाकर दूसरे ट्रक से लिफ्ट ले लेता था। चूरापोस्त लेकर आने के बाद वह उसे हरियाणा के कई जिलों में सप्लाई करता था।
विज्ञापन
फोटो : 01